22 साल बाद Priyanka Chopra के 'मिस वर्ल्ड' टाइटल पर सवाल, Leilani McConney का दावा- 'फिक्स था ब्यूटी पेजेंट'

22 साल बाद Priyanka Chopra के 'मिस वर्ल्ड' टाइटल पर सवाल, Leilani McConney का दावा- 'फिक्स था ब्यूटी पेजेंट'

22 साल बाद Priyanka Chopra के 'मिस वर्ल्ड' टाइटल पर सवाल, Leilani McConney का दावा- 'फिक्स था ब्यूटी पेजेंट'

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने साल 2000 में प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड (Miss World 2000) पेजेंट का खिताब जीतने के बाद अपने करियर की शुरुआत की और आज वो कई ऊंचाईयों को छू चुकी हैं। वर्तमान में वो एक सफल स्टार, निर्माता, यूनिसेफ की एंबेसेडर, बिजनेस वुमन, एक सोशल वर्कर, शानदार बेटी, प्यारी पत्नी और एक मां भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ये सारे खिताब अपने दम पर कमाए हैं। लेकिन 22 साल बाद हाल ही में उनकी मिस वर्ल्ड क्राउन को लेकर एक सवालिया निशान खड़े किए जा रहे हैं। ब्यूटी पेजेंट में उनके साथ को-कंटेस्टेंट रह चुकीं पूर्व मिस बारबाडोस 2000, लीलानी मैककोनी ने दावा किया है कि प्रतियोगिता में प्रियंका के पक्ष में धांधली की गई थी।

लीलानी मैककोनी (Leilani McConney) ने आरोप लगाया है कि 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रियंका की जीत में ‘धांधली’ हुई थी और ये एक पक्षपात का अनुचित परिणाम था। मिस यूएसए (Miss USA) पेजेंट में मिस टेक्सास आर’बोनी गेब्रियल (R’Bonny Gabriel) की जीत से जुड़े चल रहे घोटाले पर बोलते हुए लीलानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने दावों को साझा किया।

विज्ञापन

लीलानी ने कहा कि मिस टेक्सास (Miss Texas Controversy) के लिए प्रायोजकों और आयोजकों के पक्षपात के कारण गलत तरीके से आर’बोनी गेब्रियल ने जीत हासिल की। इसेक बाद उन्होंने अपने मिस वर्ल्ड के दिनों को याद करते हुए इसी तरह के अनुभव को साझा किया।

उन्होंने प्रियंका की जीत का जिक्र करते हुए लिखा, ‘आपको याद दिला दूं, पिछले साल भी मिस इंडिया की ही जीत हुई थी। स्पॉन्सर भी जी टीवी था, जो एक इंडियन केबल स्टेशन था। उन्होंने पूरा मिस वर्ल्ड स्पॉन्सर किया था। हमारे सैश (कंधे से कमर तक होकर जाने वाला पीस जिसपर ‘मिस इंडिया’ वगैरह लिखा होता है) पर ऊपर पहले जी टीवी लिखा था, और फिर हमारे देश का नाम था’

विज्ञापन

इसके बाद लीलानी ने प्रियंका के प्रति आयोजकों द्वारा कथित पक्षपात के बारे में बताया कि कैसे स्विमसूट राउंड में उन्हें फेवर किया गया, क्योंकि उनकी स्किन टोन ठीक नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘प्रियंका चोपड़ा एकमात्र कंटेस्टेंट थीं जिन्हें सारोंग पहने रहने की इजाजत मिली थी। ऐसा बताया गया कि वो अपना स्किन टोन सही करने के लिए कोई क्रीम लगा रही थीं, जो अभी भी सही नहीं हुई थी।’ उन्होंने कहा कि बाकी लोगों से ये कहा गया कि प्रियंका की क्रीम काम नहीं कर रही है इसलिए वो सारोंग नहीं हटाना चाहतीं।

विज्ञापन

उन्होंने इसके कहा, ‘अगर आप एक पेजेंट में हो और कोई आपको फेवर कर रहा है तो आप इस बारे में क्या कर सकते हो? आप इसके साथ क्यों नहीं जाओगे, आप भी जीतने ही आए हो।’ इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि पेजेंट शो के दौरान कोई भी लड़की उन्हें पसंद नहीं कर रही थी क्योंकि उनके खास सुविधाएं दी जा रही थीं। उन्होंने एक किस्सा बताते हुए कहा कि, जब सभी लड़कियां एक जगह आकर खाना खाती थीं तब वहीं प्रियंका को उनके कमरे में खाना पहुंचाया जाता था।

विज्ञापन

ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है और नेटिजेंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब बहुत देर हो चुकी है और वो 22 साल पीछे चल रही हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ