Priyanka Chopra के 200 कैरेट पन्ना और डायमंड नेकलेस पर अटकी निगाहें, 1600 घंटे में बनकर हुआ था तैयार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी पर जो नेकलेस पहना था, वो बेहद स्पेशल था। अब इस नेकलेस से जुड़ी कुछ दिलचस्प डिटेल्स सामने आई हैं।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra File Photo

Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की शादी के लिए वो जबसे इंडिया आई हैं, उन्होंने फैंस के दिल बेकाबू किए हुए हैं। वैसे तो प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी हो चुकी है, लेकिन अभी तक सिद्धार्थ और नीलम की वीडिंग फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। ये बात अलग है कि दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा फोकस लोग दूल्हे की बहन पर कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा हर फंक्शन में केहर ढाती हुई नजर आईं।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के बुल्गारी नेकलेस ने बटोरी लाइमलाइट

वहीं, भाई की शादी के दिन उन्होंने जो आउटफिट पहना था उसे देखने के बाद तो फैंस भी प्रियंका से अपनी नजरें हटा नहीं पाए। प्रियंका ने भाई की शादी के खास दिन पर मनीष मल्होत्रा ​​(Manish Malhotra) का डिजाइन किया गया लहंगा पहना था। इसे कस्टम फिरोजा नीला कढ़ाई वाला लहंगा उन पर बेहद खूबसूरत लग रहा था, इसे एक्ट्रेस ने चमकदार पन्ने और डायमंड नेकलेस के साथ कैरी किया था। ये एक बुल्गारी (Bulgari) नेकलेस था। इस नेकपीस के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन

नेकलेस बनने में लगे 1,600 घंटे

प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में जो नेकपीस पहना था वो बेहद स्पेशल था। ये कितने समय में बना, ये जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। सबसे पहले तो आपको बता दें, प्रियंका के इस नेकलेस को Emerald Venus Necklace कहा जाता है। ये Bulgari Eden, The Garden of Wonders- high jewellery collection का हिस्सा है। इसे बनने में बुल्गारी कारीगरों को लगभग 1,600 घंटे लगे थे। ये नेकलेस करीब 202.01 कैरेट का है, जिसमें 19.30 कैरेट का कोलंबियाई पन्ना है। इस पर जो हीरे की पत्तियां जड़ी हैं, वो लगभग 71.24 कैरेट की हैं और 62 पन्ना मोती हैं, जो करीब 130.77 कैरेट के हैं।

विज्ञापन

प्रियंका का लुक हुआ वायरल

अब प्रियंका चोपड़ा इतनी खास हैं, तो भाई की शादी के खास मौके पर तो उन्हें स्पेशल बनना ही था। उनकी ड्रेस और नेकलेस की चमक के आगे सभी फीके लग रहे थे। हालांकि, प्रियंका पूरी कोशिश करती नजर आईं कि वो इस दिन बाकी लोगों को भी शाइन करने का मौका दें और वो बैक फुट पर रहीं फिर भी उनपर से फैंस का अटेंशन नहीं हटा। अभी तक प्रियंका चोपड़ा का लुक चर्चा में बना हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ