Priyanka Chopra visits Siddhivinayak Temple with daughter: इन दिनों देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मुंबई में है और अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का जमकर प्रमोशन करने में बिजी है।
इस बीच अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए हैं, जिसके फोटोज अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
और पढ़िए – Parineeti-Raghav Engagement Date: राघव-परिणीति की सगाई की तारीख आई सामने? रिंग सेरेमनी की तैयारी भी शुरू
प्रियंका चोपड़ा ने खुद शेयर की फोटोज
बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने खुद इन तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज में अदाकारा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करती नजर आ रही है।
Priyanka Chopra visits Siddhivinayak Temple
साथ ही इन फोटोज में सिद्धिविनायक मंदिर की झलक भी देखने को मिल रही है, जिसमें गणपति बप्पा की मूरत भी नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी बहुत ही ज्याद क्यूट है और जैसे ही एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर किया, तो ये इंटरनेट पर वायरल होने लगी। साथ ही फैंस भी इन फोटोज पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
Priyanka Chopra visits Siddhivinayak Temple
पंडित जी ने तिलक लगाकर मालती को दिया आशीर्वाद
वहीं, फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी को पंडित जी ने तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया है। ये फोटो भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एक झलक के लिए मंदिर में भी फैंस उतावले नजर आए।
‘सिटाडेल’ के प्रमोशन में बिजी है एक्ट्रेस
बता दें कि इन दिनों अभिनेत्री अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर खूब सुर्खियों में है और सीरीज के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस भारत में है। साथ ही प्रियंका इस सीरीज के प्रमोशन में भी बिजी है। बता दें कि इस सीरीज का प्रीमियर भी रखा गया था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें नजर आए।
और पढ़िए – Dasara Box Office Collection Day 7: नानी स्टारर ‘दसरा’ की कमाई में भारी गिरावट, 7वें दिन महज इतने करोड़ कमा पाई फिल्म
28 अप्रैल से होगा ‘सिटाडेल’ का प्रीमियर
वहीं, प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रीमियर 28 अप्रैल से होगा। बताते चलें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में काम किया है और अपनी खास पहचान बनाई है। अब वह हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
10 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
12 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
13 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
13 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
16 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines