---विज्ञापन---

Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा ने बाथरोब पहन मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर किया बवाल डांस

Priyanka Chopra Video: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो मिथुन चक्रवर्ती के गाने ‘ये रात में जो मजा है’ पर डांस करती देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में भआरत में अपने हेयरकेयर ब्रांड को प्रमोट किया। […]

Priyanka Chopra Video: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो मिथुन चक्रवर्ती के गाने ‘ये रात में जो मजा है’ पर डांस करती देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में भआरत में अपने हेयरकेयर ब्रांड को प्रमोट किया। अपने भारत के दौरान ही उन्होंने ये वीडियो बनाया।

वीडियो में प्रियंका के साथ सोशल मीडिया पर्सनैलिटी रूही दोसानी भी देखी जा सकती हैं। क्लिप की शुरुआत में दोनों आपस में बात करती हैं जिसमें बाहर जाने के प्लान को कैंसल करने के बाद ये घर में ही मस्ती करती हैं।
रूही ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी जोड़ा और लिखा “अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ रहना और सेल्फ केयर करना … वैसे क्या आप घर पर आराम करना पसंद करते हैं या बाहर जाना पसंद करते हैं?”

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Varun Dhawan Viral Video: वरुण धवन ने बेहोश हुई फैन के लिए रुकवाया इवेंट, खुद दौड़कर यूं की मदद

मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर बाथरोब में झूमीं प्रियंका चोपड़ा

इस क्लिप की शुरुआत रूही के साथ होती है, वो बोलती हैं “प्रियंका, जाना है क्या आज रात को?” इसपर प्रियंका जवाब देती हैं, “वैसे हम लोग कैब का इंतजार कर रहे हैं ना, और कैब ने अभी कैंसिल किया, तो फिर दूसरी कैब ढूंढनी पड़ेगी।” इसके बाद रूही ने उसे काटते हुए पूछा, “सुन ना… नहीं जाना है ना?” प्रियंका खुश दिखती है और कहती है, “नहीं जाना है रूही… घर पर बैठते हैं।”

---विज्ञापन---

इसके बाद बैकग्राउंड में मिथुन चक्रवर्ती और सलमा आगा की फिल्म ‘कसम पैदा करने वाले की’ (1984) लोकप्रिय गीत ‘ये रात में जो मजा है’ सुना जा सकता है। दोनों पार्टी के कपड़े पहने होते हैं, लेकिन गाना शुरू होते ही बाथरूम वार्डरोब में नजर आने लगते हैं। इस वीडियो पर कई फैंस और सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस एली अवराम ने लिखा, “सर्वश्रेष्ठ।” वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत अच्छा।’ दूसरे ने लिखा, “मैंने इसे 100 से अधिक बार देख लिया है।”

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Salaam Venky Trailer: बीमार बेटे को नया जीवन देने में जुटी काजोल, आमिर खान का कैमियो है सरप्राइज एलिमेंट

प्रियंका का भारत दौरा

इस महीने की शुरुआत में प्रियंका तीन साल के बाद भारत आईं थीं। उन्होंने मुंबई में अपने हेयरकेयर ब्रांड के प्रमोशन के साथ-साथ यूनिसेफ की ओर से मिली कई जिम्मेदारियां निभाईं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Nov 14, 2022 11:51 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola