Priyanka Chopra Unseen Video: दुनियादारी भूल लिप-लॉक करते दिखे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

PC
विज्ञापन

मुंबई: इंटरनेशनल आइकॉन और डीवा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पिछले ही महीने अपना 40 वां जन्मदिन मनाया। उनके बर्थडे को ग्रैंड और यादगार बनाने के लिए निक ने प्रियंका के दोस्तों और परिवार को भी शामिल किया। सभी के साथ मिलकर प्रियंका ने अपने जन्मदिन को बेहद शानदार तरीके से सेलीब्रेट किया।

एक के बाद एक पीसी के बर्थडे की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। अब उनके बर्थडे सेलीब्रेशन से एक और अनसीन वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल (Priyanka Chopra Viral Video) हो रहा है।

Advertisment

प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के कुछ दिनों बाद, सेलीब्रेशन का एक नया वीडियो छाया हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस और उनके गायक-पति निक जोनस (Nick Jonas) को अपने खास लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा सकता है। अब फैन अकाउंट द्वारा एक अनसीन वीडियो साझा किया गया है, जिसमें पावर कपल को एक रेस्तरां में लिप लॉक करते हुए देखा जा सकता है। बाद के क्लिप में, देसी गर्ल को समुद्र के किनारे नंगे पांव थिरकते हुए भी देखा गया। निक जोनास वीडियो में अपनी सास मधु चोपड़ा के साथ भी थिरकते हुए नजर आए। उन्होंने प्रिंटेड नाइट सूट पहना था जबकि मधु ने ब्लैक लेगिंग्स के साथ लाल कुर्ती में अपने लुक को सिंपल रखा।

https://www.instagram.com/reel/Cg4_8tGjDvz/?utm_source=ig_web_copy_link

इससे पहले, प्रियंका के जन्मदिन (Priyanka Chopra birthday Unseen Video) के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। हाल ही में निक ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा की, जिसमें प्रियंका ने रेड की ड्रेस के साथ मैचिंग रैड बैग और हील के साथ अपना लुक पूरा किया। निक ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘लेडी इन रेड।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका की पाइपलाइन में कई परियोजनाएं हैं। वो वर्तमान में कैप्टन अमेरिका स्टार एंथनी मैकी के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ पर काम कर रही हैं। इसके अलावा वो ‘इट्स ऑल कमिंग बैक’ में भी नजर आएंगी। PeeCee फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ का भी हिस्सा होंगी, जिसमें वो आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। फिल्म के अगले साल फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। इनके अलावा, प्रियंका जल्द ही सिटाडेल के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ