ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों पीसी अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बीच प्रियंका को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर पीसी को किस बात के लिए ट्रोल किया जा रहा है? तो आइए जानते हैं…
रैपिड-फायर राउंड
दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीसी रैपिड-फायर राउंड का जवाब दे रही हैं, लेकिन उनका एक जवाब ऐसा था, जो इंडियन फैंस को हर्ट कर गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका से खान-पान के बारे में पूछा जा रहा है। इस दौरान जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि एम्पानाडा और समोसे में से आपको क्या पसंद है? तो एक्ट्रेस ने कहा कि ये मूड पर है कि उन्हें क्या खाने का मन है।
हॉट डॉग या वड़ा पाव?
इसके बाद उनसे पूछा गया कि फिश और चिप्स या बर्गर, तो एक्ट्रेस ने बर्गर को चुना। इसके बाद उनसे पूछा गया कि एनचिलाडा और चिकन टिक्का मसाला में क्या पसंद है, तो उन्होंने कहा कि दोनों ही उन्हें पसंद हैं। इसके बाद पीसी से जब पूछा गया कि हॉट डॉग और वड़ा पाव में आपको क्या ज्यादा पसंद है, तो पीसी कहती हैं कि हॉट डॉग, मुझे वड़ा पाव बहुत पसंद है, लेकिन हॉट डॉग मेरी कमजोरी है।
यूजर्स ने किया ट्रोल
प्रियंका का ये जवाब उन पर ही भारी पड़ गया और इंडियन फैंस को चुभ गया। भारतीयों का ये बिल्कुल पसंद नहीं आया कि प्रियंका ने वड़ा पाव को नहीं चुना। इंटरनेट पर लोगों ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि वो अपने अमेरिकी फैंस को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती। दूसरे यूजर ने कहा कि वो अमेरिकी होने का दिखावा कर रही है या अमेरिकी संस्कृति में घुलने-मिलने की कोशिश कर रही है।
क्या बोले नेटिजंस?
वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा कि हॉट डॉग उसकी कमजोरी है। एक और ने कहा कि देसी मोहल्ले की लड़की भारत छोड़ने के बाद। एक ने कहा कि वड़ा पाव की जगह हॉट डॉग?! सच में? एक और ने कहा कि करीना सही थीं, अपनी जड़ों को मत भूलना। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स प्रियंका को ताने मार रहे हैं। हालांकि, पीसी ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें- Smriti Irani ने तुलसी विरानी बनने की कितनी वसूली फीस? Kyunki Saas Bhi… के लिए पहले मिलती थी इतनी रकम
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
4 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
5 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
7 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
8 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
9 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
10 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
10 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines