---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Priyanka Chopra рдХреЗ рд╡реЛ рд░реЛрд▓, рдЬреЛ рдЖрдЬ рднреА рд╣реИрдВ рдлреЗрдорд╕… рджреЗрдЦреЗрдВ рдЯреЙрдк рдХрд┐рд░рджрд╛рд░ рдХреА рд▓рд┐рд╕реНрдЯ

рдЕрднрд┐рдиреЗрддреНрд░реА рдкреНрд░рд┐рдпрдВрдХрд╛ рдЪреЛрдкрдбрд╝рд╛ рд╕реЛрд╢рд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдкрд░ рдЦреВрдм рдПрдХреНрдЯрд┐рд╡ рд░рд╣рддреА рд╣реИрдВ рдФрд░ рдЦреБрдж рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реЗ рдЕрдкрдбреЗрдЯреНрд╕ рднреА рд╢реЗрдпрд░ рдХрд░рддреА рд░рд╣рддреА рд╣реИрдВред рдкреАрд╕реА рдХреЗ рдХрд╛рдо рднреА рд▓реЛрдЧ рдЦреВрдм рддрд╛рд░реАрдл рдХрд░рддреЗ рд╣реИрдВ рдФрд░ рдЙрдирдХреА рдлрд┐рд▓реНрдореЛрдВ рдХрд╛ рдЗрдВрддрдЬрд╛рд░ рдХрд░рддреЗ рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज बर्थडे है। इस खास मौके पर सभी पीसी को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने फैंस का दिल जीतने में भी कामयाब रहती हैं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके उन पॉपुलर किरदार के बारे में बता रहे हैं, जो आज भी बेहद पॉपुलर हैं। आइए जानते हैं पीसी के इन रोल्स के बारे में…

प्रियंका चोपड़ा के हिट किरदार

पीसी के हिट रोल्स की बात करें तो एक्ट्रेस ने एक बार नहीं बल्कि कई बार पर्दे पर खुद को साबित किया है और दर्शकों से तारीफें बटोरी हैं। उन्होंने अपने काम से ना सिर्फ लोगों की तारीफें बटोरीं बल्कि इसके लिए अवॉर्ड्स भी हासिल किए। प्रियंका चोपड़ा के हिट हिंदी रोल्स की अगर बात करें तो उन्होंने कई बार दर्शकों को इप्रेंस किया है।

---विज्ञापन---

पीसी के हिट रोल कौन-कौन से?

मैरी कॉम

प्रियंका चोपड़ा के हिट किरदार की बात करें तो उनके हिट रोल्स की लिस्ट में ‘मैरी कॉम’ एक अहम किरदार है। साल 2014 में आई फिल्म ‘मैरी कॉम’ में पीसी ने एम.सी. मैरी कॉम का रोल अदा किया था। फिल्म में उन्होंने इतना शानदार रोल निभाया था कि इसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस जीता था।

---विज्ञापन---

काशीबाई

फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी पीसी ने ऐसा रोल अदा किया कि उनका ये रोल आज भी लोगों को उतना ही प्यारा है। ये फिल्म साल 2015 में आई थी। फिल्म में प्रियंका ने काशीबाई का रोल अदा किया था। काशीबाई के किरदार को लोगों ने खूब सराहा था और इसके लिए पीसी को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।

झिलमिल

फिल्म ‘बर्फी’ में भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने रोल से लोगों का ध्यान खींचा था और खूब तारीफें बटोरी थीं। ये फिल्म साल 2012 में आई थी और फिल्म में एक्ट्रेस ने ऑटिज्म से पीड़ित एक लड़की का रोल अदा करके हर किसी को हैरान कर दिया था। प्रियंका को उनके इस रोल के लिए भी खूब तारीफें मिली थी और लोगों ने उनके इस रोल को प्यार दिया था।

---विज्ञापन---

सोनिया

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘ऐतराज’ तो सभी ने देखी है और इस फिल्म में उन्होंने सोनिया का रोल अदा किया था। फिल्म में पीसी का ये नेगेटिव रोल था, जिसे उन्होंने बेहद शानदार ढंग से निभाया था। पीसी को इस रोल के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए नेगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था और उनका ये रोल आज भी पॉपुलर है।

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor की वो फिल्में, जिनसे बॉक्स ऑफिस पर होगी नोटों की बारिश, देखें लिस्ट

---विज्ञापन---

First published on: Jul 18, 2025 08:18 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola