Priyanka Chopra Video: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस दिल से कितनी देसी हैं, उसका नमूना उनके लेटेस्ट वायरल हो रहे वीडियो (Priyanka Chopra Viral Video) में साफ देखने को मिल रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में खूब धूम मचाई है। एक्ट्रेस का वीडियो अब इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा के वीडियो (Priyanka Chopra Video) को cricbollybuzz ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस लिली सिंह (Lilly Singh) संग दिलजीत के कॉन्सर्ट को एन्जॉय करती हुई जोर-जोर से हूटिंग करती और थिरकती नजर आ रही हैं। इस दौरान पीसी का बेहद कूल लुक देखने को मिला है।
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा को ब्लैक क्रॉप टॉप, ब्लू डेनिम जींस के साथ ब्लैक सैटिन शर्ट पहने, चश्मा लगा अपने लुक को कम्पलीट करते देखा गया है। वहीं उन्होंने मैचिंग स्लिंग बैग और खुले बालों के साथ अपने कूल लुक से इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है। पीसी का ये वीडियो सामने आते ही इंटरनेट वर्ल्ड में छा गया है और लोग इसे लाइक करते हुए बेहतरीन रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी खूब चर्चाओं में रहीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस को अपना मदरहुड पीरियड एन्जॉय करते देखा जा रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका की पाइपलाइन में कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। वह बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines