मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), जो इसी साल मां बनीं हैं, वो अपने प्रोफेशनल फ्रंट के साथ-साथ एक मां की भूमिका को भी काफी अच्छे से निभा रही हैं। एक्ट्रेस वैसे आए दिन अपनी और नन्हीं मालती (Priyanka Chopra Daughter Malti Marie) की अलग-अलग तस्वीरें साझा करती देखी जाती हैं। लेकिन इस बार उन्हें खुद बेटी के साथ खेलते हुए और क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ समय बिताते हुए एक झलक दी, जिससे पता लग रहा है कि एक्ट्रेस ने अपना वीकेंड बेटी के साथ लॉस एंजिल्स के घर में बिताया। तस्वीरें में प्रियंका अपने स्विमिंग पूल के पास बैठी नजर आ रही हैं और बेटी को गोद में पकड़ रखा है। हालांकि, इस बार भी तस्वीर में प्रियंका ने मालती का चेहरा नहीं दिखाया। एक्ट्रेस ने पोस्ट में दो तस्वीरें साझा की हैं।
अभी पढ़ें – Ranveer Singh: फोटोशूट विवाद मामले में फिलहाल हाजिर नहीं होंगे रणवीर सिंह, मांगा समय
पहली तस्वीर में, प्रियंका खुद एक सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी गोद में मालती मैरी नजर आ रही हैं। हालांकि, वो कैमरे से दूर देखती हैं और मम्मा प्रियंका के हाथ पर अपना हाथ रखा हुआ है। पीसी ने इस दौरान सफेद शर्ट और ऑलिव ग्रीन शॉर्ट्स पहन रखी है, जबकि नन्हीं मालती ने सफेद फ्रॉक और सिर पर हेयरबैंड पहना हुआ है।
वहीं, दूसरी क्लोजअप तस्वीर में, प्रियंका की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर है, जिसमें उनके चेहरे पर मालती नन्हें पैर नजर आ रहे हैं। मालकी को पैरों में काले मोतियों और गोल्डन हार्ट से बना एक पायल पहने देखा जा सकता है। तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “लव लाइक नो अदर (रेड हार्ट इमोजी)।” लोकेशन में उन्होंने बताया लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया।
एक्ट्रेस की ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस ने पीसी के साथ साथ नन्हीं मालती मैरी पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। वहीं बी-टाउन के सेलेब्स भी खुद को इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक सके। प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा ने लिखा, “मुझे इसकी याद आती है।” दीया मिर्जा ने कहा, “सच है।” जे सीन ने लिखा, “चेहरे में पैर हे भगवान।” प्रीति जिंटा, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान और सोनाली बेंद्रे समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। आगामी Sci-Fi ड्रामा सीरीज़ प्राइम वीडियो पर OTT पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा वो फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ भी नजर आएंगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines