जब प्रियंका चोपड़ा को बंदर ने मारा था चांटा, एक्ट्रेस ने खुद रिवील किया था फनी किस्सा

पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुद से जुड़ा एक बेहद फनी किस्सा रिवील किया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक वीडियो भी मौजूद है, जिसमें एक्ट्रेस ने खुद बताया है कि उनकी भी एक बंदर स्टोरी है।

Priyanka chopra

Priyanka chopra

विज्ञापन

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस खूब एक्टिव रहती है और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी पीसी से जुड़े अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। साथ ही अभिनेत्री से जुड़े किस्सों के बारे में लोग जानना चाहते हैं। एक ऐसा ही किस्सा जिसे शायद बहुत ही कम लोग जानते होंगे। हालांकि, इसके बारे में खुद प्रियंका ने बताया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला?

पीसी की बंदर स्टोरी

दरअसल, सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो का एक वीडियो मौजूद है। इस वीडियो में पीसी ने खुद बताया है कि कैसे एक बार बंदर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इस वीडियो क्लिप की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा बंदर से जुड़ा कोई किस्सा बता रहे हैं। इसके बाद प्रियंका कहती हैं कि मेरी भी एक बंदर स्टोरी है।

Advertisment

प्रियंका ने खुद किया रिवील

वीडियो में पीसी आगे कहती हैं कि मैं लखनऊ में तीसरी क्लास में थी और हमारे स्कूल के पास पेड़ था, जहां पर बहुत सारे बंदर आया करते थे। ऊपर एक बंदरिया अपने आपको साफ कर रही थी, तो मुझे बहुत फनी लगा और मैं खड़े होकर उस पर जोर-जोर से हंस रही थी और सोच रही थी कि देखो-देखो कैसे खुद को साफ कर रही है।

बंदर ने पीसी को मारा थप्पड़

इसके बाद प्रियंका ने बताया कि वो नीचे आई और उसने मुझे देखा और थप्पड़ मारा और वो ऊपर चली गई। प्रियंका के बात सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। गौरतलब है कि कपल शर्मा के शो में अक्सर सेलेब्स खुद से जुड़े कई किस्से रिवील कर देते हैं। वहीं, अगर प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो पीसी इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ