हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Priyanka Chopra ने बिस्तर से शेयर की गजब की फोटो, बोलीं- मेरे साथ है Someone स्पेशल, पहचाना कौन?

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खास कैप्शन भी लिखा है। साथ ही पीसी ने ये भी बताया है कि उनके दिमाग में कैसा व्यू रहता है?

विज्ञापन
Priyanka Chopra, Nick Jonas

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के चाहने वालों को भी प्रियंका के हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो उन्होंने अपने बेड से शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खास कैप्शन भी लिखा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर पीसी ने ऐसा क्या लिखा है?

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें कमरे के अंदर से बाहर का व्यू नजर आ रहा है। साथ ही इस फोटो में बालकनी में मालती मैरी भी खेलती नजर आ रही है। जी हां, फोटो में मालती की मस्ती किसी का भी दिल छू लेगी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए पीसी ने लिखा कि व्यू फ्रॉम माई बेड।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

पति के लिए लिखा खास कैप्शन

इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ ही देर पहले एक पोस्ट और शेयर किया है। इस पोस्ट में प्रियंका ने अपने पति निक जोनस की बेहद कमाल की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में निक जोनस ने ऑफ व्हाइट और ब्लैक कलर का आउटफइट पहना है, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए पीसी ने कैप्शन में लिखा कि व्यू इन माई हेड और इसके साथ एक्ट्रेस ने प्यार वाली इमोजी भी शेयर की है।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

पति और बेटी पर अक्सर प्यार लुटाती हैं PC

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब पीसी ने अपने पति और बेटी की फोटो को इस तरह के शेयर किया है। जी हां, एक्ट्रेस अक्सर इस तरह की पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि निक और मालती को पीसी कितना प्यार करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और उनकी फैमिली को भी लोगों का खूब प्यार मिलता है।

कमाल लगीं ग्लोबल स्टार

प्रियंका चोपड़ा ने दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक आउटफिट में अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की थी, जो फैंस को बेहद पसंद आई। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग ही लग रही थी और उनके अंदाज को देखकर फैंस उनके कायल हो रहे थे। एक्ट्रेस के पोस्ट पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया और खूब कमेंट्स किए। यूजर्स ने इस पोस्ट पर दिल और फायर के इमोजी की बारिश ही कर दी। बता दें कि एक्ट्रेस के हर पोस्ट पर यूजर्स ऐसे ही प्यार लुटाते हैं।

यह भी पढ़ें- पहली ही फिल्म से किया धमाका, Dharma Productions के मालिक को मिला आउटसाइडर्स का करियर खराब करने का टैग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें