Priyanka Chopra Daughter: मालती की क्यूटनेस ने फिर खींचा सबका ध्यान, प्रियंका ने शेयर की बेटी के नए लुक की फोटो
Edited By Nancy Tomar

Priyanka Chopra-Malti Marie Unseen Photo
Edited By Nancy Tomar

Priyanka Chopra-Malti Marie Unseen Photo
Priyanka Chopra-Malti Marie Unseen Photo: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करती रहती है।
इस बीच एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपनी बेटी मालती की बेहद क्यूट फोटो शेयर की है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रही है। वहीं, इस फोटो में मालती मैरी चोपड़ा जोनस एकदम अलग अंदाज में दिख रही है।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी दोनों ही बेहद कूल लुक में नजर आ रही हैं। साथ ही मां-बेटी दोनों ने ही कैप भी लगा रखा है। एक्ट्रेस और मालती की ये फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और सभी दोनों की इस फोटो को खूब लाइक भी कर रहे हैं।

Priyanka Chopra-Malti Marie Unseen Photo
बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की वेब सीरीज ‘सिटाडेल (Citadel)’ ओटीटी पर रिलीज हुई है और खूब धमाल मचा रही है। वहीं, एक्ट्रेस ने हाल ही में एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर भी कई खुलासे किए है, जिससे हर कोई हैरान रह गया।
बताते चलें कि अभिनेत्री ने हाल ही में भी अपनी बेटी की फोटो को शेयर किया थी, जो फैंस को बहुत पसंद आई थी। साथ ही एक्ट्रेस ने मालती की एक बेहद क्यूट वीडियो भी शेयर की थी, जिसमें मालती की आवाज सुनाई दे रही हैं।
वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज सिटाडेल को लेकर खूब चर्चा में हैं। अब एक्ट्रेस फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: