Priyanka Chopra Shares Daughter Photo: 'मालती' की बेड टाइम फोटो ने फैंस को रिएक्ट करने पर किया मजबूर, प्रियंका चोपड़ा ने यूं लुटाया प्यार

Priyanka Chopra Shares Daughter Photo

Priyanka Chopra Shares Daughter Photo

Priyanka Chopra Shares Daughter Photo: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।

साथ ही दोनों अपने-अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करते रहते हैं। हाल ही में भी कपल ने अपनी नन्हीं परी मालती की बेहद क्यूट फोटो को शेयर किया है, जो हर किसी का दिल छू रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की फोटो

बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें मालती मैरी (Malti Marie Chopra Jonas) अपने बिस्तर पर सोती हुई नजर आ रही हैं।

और पढ़िए – Krishna Mukerjee Honeymoon Video: हनीमून पर पति के साथ पानी में मस्ती करती दिखीं कृष्णा मुखर्जी, देखें वीडियो
Priyanka Chopra Shares Daughter Photo

Priyanka Chopra Shares Daughter Photo

इस लुक में दिखी मालती 

हालांकि इस फोटो में भी प्रियंका ने उनका फेस हाइड कर रखा है। साथ ही फोटो में मालती नीले और सफेद प्रिंटेड कपड़ों में नजर आ रही है और उनके ऊपर एक कंबल लिपटा हुआ है।

प्रियंका ने लिखा ये कैप्शन

फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा है कि- ‘बेडटाइम स्टोरीज.’ वहीं, निक जोनास ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने और मालती के मैचिंग स्नीकर्स की एक फोटो पोस्ट की है।

Priyanka Chopra Shares Daughter Photo

Priyanka Chopra Shares Daughter Photo

निक जोनस ने भी शेयर की फोटो

निक ने भी इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि- ‘डैडी एक्स डॉटर.’ प्रियंका और निक की स्टोरी को देखकर फैंस बहुत खुश हैं और जमकर इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं।

प्रियंका ने शेयर किया था वीडियो

बता दें कि शनिवार को भी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो और निक एक रेस्टोरेंट में साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कपल बेहद थका हुआ नजर आ रहा था।

वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए भी प्रियंका ने लिखा था कि- ‘जब मॉम और डैड शनिवार को नाइट आउट करने गए.’ साथ ही इस फोटो पर निक के भाई केविन जोनास ने कमेंट किया था कि- ‘मुझे ये महसूस हो रहा है।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ