हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Priyanka Chopra ने शेयर की Citadel के फर्स्ट लुक की तस्वीरें, जबरदस्त एक्शन में दिखीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
priyanka chopra web series

Priyanka Chopra Citadel Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है।

इस सीरीज में अभिनेत्री एक जासूस का रोल निभाती नजर आएंगी। साथ ही शेयर किए गए पहले लुक में एक्ट्रेस को रेड कलर की ड्रेस में एक्शन करते हुए देखा जा सकता है।

इसके साथ ही उनके साथ रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी हैं। इसके पहले दो एपिसोड का प्रीमियर 28 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की सीरीज के फर्स्ट लुक की फोटोज

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग सीरीज के फर्स्ट लुक की फोटोज को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, “सबसे पहले @citadelonprime @vanityfair #CitadelOnPrime के जरिए से देखें।”

साथ ही एक्ट्रेस प्रियंका के इस पोस्ट पर ‘द व्हाइट टाइगर’ में उनके साथ नजर आए राजकुमार राव ने एक दिल वाली इमोजी बनाते हुए लिखा, “Awesomeeeee.” इसके साथ ही प्रियंका के फैंस भी उनके पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘वो बहुत उत्साहित है।’ एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “प्रियंका हमेशा की तरह धमाल मचाने वाली हैं।”

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Kiara Advani के लुक को देखकर फिर भड़के यूजर्स, लिखा- यह रिसेप्शन का गाउन है, जो लेट डिलीवर हुआ

जासूस का रोल निभाती नजर आएंगी प्रियंका 

इसके साथ ही इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा नादिया नाम की एक जासूस का रोल निभाती नजर आएंगी। साथ ही सीरीज के पहले लुक की फोटोज में प्रियंका एक्शन करते हुए दिख रही हैं। साथ ही दूसरी में वो अपने रोमांस से फैंस को घायल कर रही हैं। इसके साथ ही शेयर किए गए फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने रेड ड्रेस पहना है, जिसमें वो बहुत ही ज्यादा हॉट लग रही हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘जी ले ज़रा’ में भी नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा इस साल के आखिर में सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ में भी नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं बल्कि वो फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले ज़रा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ भी नजर आएंगी। साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी बेटी मालती के साथ फोटोज को शेयर करती रहती है।

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola