मुंबई: ‘दिल से देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी बेटी को भी देसी परवरिश देकर बड़ी कर रही हैं। मां प्रियंका चोपड़ा की ही तरह नन्हीं मालती मैरी (Malti Marie Chopra Jonas) उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रही हैं।
विदेश में रहने के बावजूद प्रियंका अपनी ही तरह बेटी को भी अपने जड़ों से जोड़े रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि प्रियंका (Priyanka Chopra shares daughters adorable picture) अपनी बेटी में भी ऐसे ही संस्कार पैदा कर रही हैं।
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी बेटी की एक झलक साझा की है, जिसमें नन्हीं मालती मैरी के हाथों में वैसी ही चूड़ियां और पैरों में वैसी ही पायल देखने को मिल रही है, जैसी भारत में बच्चों को पहनाया जाता है।
तस्वीर में प्रियंका की चाची किरण माथुर नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपनी नातिन मालती को गोद में ले रखा है। छोटी नानी और नातिन मिलकर लॉस एंजेलिस के घर में खुले क्षेत्र में समय बिताती नजर आ रही हैं। प्रियंकी की प्रिंसेज ने सफेद फ्रॉक और मैचिंग हेडबैंड पहना हुआ है। तस्वीर पर पीसी ने लिखा, “लव यू छोटी नानी।”
इससे पहले प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा ने भी मालती को दुनिया की ‘सबसे खूबसूरत बच्ची’ कहा था। मालती के बारे में बात करते हुए उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो में कहा था, ”वह दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची है। उन्होंने (प्रियंका और निक) अपनी यात्रा साझा की थी। उसकी शुरुआत थोड़ी खराब थी, लेकिन अब वह स्वस्थ है। वह एक सुंदर बच्ची है।”
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने इस साल जनवरी में अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था। दोनों अक्सर अपनी बेटी का चेहरा छिपाकर उनकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। नन्हीं मालती मैरी एनआईसीयू में 100 दिन से ज्यादा समय बिताने के बाद घर आई थीं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा अक्सर अपनी नातिन की देखभाल करने के लिए उनसे मिलने जाती हैं। इस महीने की शुरुआत में, मधु ने एक निजी टेब्लॉयड को बताया, “मैं मालिश करता हूं और निक उसे नहलाते हैं और उसके डायपर बदलते हैं।”
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines