मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक बार फिर अपनी नन्हीं परी की झलक फैंस के साथ साझा की है। उन्हें अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra daughter Malti Marie Chopra Jonas) के समय बिताते हुए देखा जाता रहा है, ऐसे में उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसपर फैंस की ओर से ढेर सारा प्यार बरसाया जा रहा है।
अभी पढ़ें – Brahmastra Promotion: ‘केसरिया’ को अपनी आवाज में गा रही थीं आलिया भट्ट, एक टक निहारते रहे रणबीर
उन्होंने शनिवार को अपनी बेटी मालती का एक प्यारा सा वीडियो (Priyanka Chopra Daughter video) साझा किया, जिसमें नन्हीं मालती (Malti Marie Dance Video) को गाने की बीट पर झूमते हुए और अपना सिर हिलाते हुए देखा जा सकता है।
बैकग्राउंड में प्रियंका ने सोनम कपूर-अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दिल्ली 6’ का गाना ‘गेंदा फूल’ प्ले कर रखा है। ‘द स्काई इज पिंक’ स्टार को भी इस गाने को गुनगुनाते हुए सुना जा सकता है। वहीं मैरी भी संगीत का आनंद लेती हुए देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो को कैप्शन दिया, “शनिवार की सुबह की तरह।”
प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट पर एक्टर फरहान अख्तर, दीया मिर्जा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा समेत कई अन्य सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है। कमेंट बॉक्स में इन सेलेब्स ने दिल वाली इमोजी ड्रॉप की है। वहीं एक फैन ने लिखा, “इंटरनेट पर आज की सबसे प्यारी पोस्ट।” एक अन्य ने लिखा, “क्यूटनेस ओवरलोडेड” एक और फैन ने कहा, “वह बहुत प्यारी है”, इसके अलावा तमाम फैंस ने दिल वाली इमोजी ड्रॉप की।
हाल ही में पीसी ने बेटी की के साथ पूल टाइम एंजॉय करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे काफी पसंद किया गया। उन्होंने वीकेंड लॉस एंजिल्स के घर में स्विमिंग पूल के पास अपना वीकेंड मनाते हुए शेयर किया। प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “लव लाइक नो अदर (रेड हार्ट इमोजी)”।
अभी पढ़ें – Hrithik Roshan ने स्टेज पर छुए फैन के पैर, वीडियो हुआ वायरल
वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका के पास वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ और फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’, ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा’ जैसी कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines