Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. कभी एक्ट्रेस के लुक्स तो कभी उनके प्रोजेक्ट्स चर्चा में रहते हैं. प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस अपने साथ-साथ बेटी और पति की फोटोज भी शेयर करती हैं. प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी की फोटोज शेयर की, जिनमें हर बार की तरह उन्होंने मालती के फेस को हाइड किया. अब यूजर्स इस पर सवाल कर रहे हैं.
दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज
दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की. इन फोटोज में प्रियंका और निक की बेटी मालती मैरी जोनस भी नजर आई. हालांकि, प्रियंका ने हर बार की तरह इस बार भी मालती के फेस को हाइड किया. अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है और यूजर्स देसी गर्ल से सवाल कर रहे हैं.
यूजर्स ने किए सवाल
एक यूजर ने इन फोटोज को देखने के बाद कमेंट किया कि जब चेहरा पहले ही दिखा चुकी हो, तो फिर दोबारा हाइड करने का क्या मतलब? दूसरे यूजर ने कहा कि जब बच्चों को दिखाना ही नहीं है, तो उनकी फोटो पोस्ट ही ना करो. तीसरे यूजर ने लिखा कि उन्हें पता है कि नजर सच में क्या होती है? इसलिए वो हमेशा बच्चों के चेहरे को हाइड करती है. एक यूजर ने लिखा कि ब्लर क्यों है? इससे अच्छा पोस्ट ही ना करो.
पीसी ने नहीं दिया कोई रिएक्शन
एक ने लिखा कि अगर चेहरा ब्लर ही करना है, तो फोटो अपलोड करने का क्या मतलब? इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर किए हैं. हालांकि, कुछ लोगों ने एक्ट्रेस का सपोर्ट भी किया है और कहा है कि उनका बच्चा, उनकी मर्जी. इस तरह लोग पीसी को सपोर्ट भी कर रहे हैं. बता दें कि अभी तक प्रियंका ने इसका कोई जवाब नहीं दिया है. इसके अलावा अगर प्रियंका की बात करें तो एक्ट्रेस कुछ ही दिन पहले इंडिया आई थी.
यह भी पढ़ें- Thamma के संगीतकार पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस हिरासत में सचिन सांघवी
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines