Priyanka Chopra Sells Commercial Property: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली सीरिज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन में बिजी हैं और खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पास देश-विदेश में करोड़ों की प्रॉपर्टी है। इस बीच अब एक्ट्रेस ने अब मुंबई में अपनी एक प्रॉपर्टी बेची दी है, जिसके बदले उन्हें करोड़ों रुपये मिले हैं। हालांकि, इस डील को एक्ट्रेस की तरफ से उनकी मां मधु चोपड़ा ने फाइनल किया है।
इस कपल ने खरीदी प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी
बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ लॉस एंजिल्स में रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के लोखंडवाला में अपनी एक कमर्शियल प्रॉपर्टी बेच दी है, जिसे डेंटिस्ट कपल डॉक्टर नितेश और डॉक्टर निकिता मोटवानी ने खरीद लिया है।
इतने में हुई डील
बता दें कि ये प्रॉपर्टी लोखंडवाला रोड पर Vastu Precinct के दूसरे फ्लोर पर है और ये एक ऑफिस स्पेस है, जिसका कारपेट एरिया 1781.19 स्क्वायर फीट और टेरिस एरिया 465 स्क्वायर फीट में फैला है। साल 2021 में इसे डेंटिस्ट कपल ने इसे किराए पर लिया था। साथ ही इसमें एक ओपन कार पार्किंग स्पेस भी है। इस प्रॉपर्टी को बेचने के एवज में प्रियंका चोपड़ा को 7 करोड़ रुपये मिले हैं।
सिटाडेल में नजर आने वाली है प्रियंका
बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर खूब बिजी है और चर्चाओं में भी है। इस सीरिज में एक्ट्रेस रिचर्ड मैडन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही सीरीज का ट्रेलर भी लॉन्च हुआ था और फैंस को ये बेहद पसंद आया था।
अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
प्रियंका की ये सीरीज 28 अप्रैल, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ‘जी ले जरा’ फिल्म में भी नजर आने वाली हैं, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ प्रियंका चोपड़ा स्क्रीन करती नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
55 mins ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
1 hr agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
3 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
4 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
4 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines