Citadel: प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर ‘सिटाडेल’ हर तरफ धूम मचा रही हैं। इस ग्लोबल स्पाई एक्शन से भरपूर सीरीज में जितना लोग प्रियंका और रिचर्ड की हॉट केमेस्ट्री को एंजॉय कर रहें है, उससे कहीं ज्यादा इस सीरीज के धमाकेदार एक्शन की चर्चा हो रही है।
ऐसे में अब जब सिटाडेल अपने फाइनल एपिसोड के बेहद करीब पहुंच गई है, जोकि 26 मई को स्ट्रीम होगा तो इस स्पाई सीरीज के लेटेस्ट एपिसोड को लेकर फैन्स के बीच बातें भी तेज हो गई है।
सिटाडेल के जोरदार स्टंट है बेहद शानदार
ऐसे में प्रिंयका और रिचर्ड ने सीरीज में दिखाए गए हाई ऑक्टेन एक्शन्स सीन्स को लेकर बात की। सिटाडेल के जोरदार स्टंट ने अब तक फैन्स को सीरीज से बांधे रखा है।
रिचर्ड मैडेन ने बताया स्टंट के बारे में
वहीं स्टंट के स्पेस और ट्रेन सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए रिचर्ड मैडेन ने साझा किया कि “एपिसोड ट्रेन सीक्वेंस को वास्तव में शूट करने के लिए तैयार होना एक कॉम्प्लिकेटेड प्रोसेज था क्योंकि हमारे पास एक छोटी सी जगह थीं और हमने इस अद्भुत स्टंट टीम के साथ वास्तव में बारीकी से काम किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि हमारी ताकत क्या है, चाहे वह स्पीड हो या तेजी, या फोर्स हो… और हम उन्हें इस स्पेस में कैसे शामिल कर सकते हैं।”
फुटवर्क और गनप्ले की भाषा समझी- रिचर्ड मैडेन
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि “इसलिए हम शूटिंग शुरू करने से पहले स्टूडियो में घुसने में कामयाब रहे और फुटवर्क और गनप्ले की भाषा समझी। हम इन सभी चीजों को वहां कैसे शामिल कर सकते हैं? ठीक है हमारे पास एक बन्दूक है, लेकिन हम इसे तलवार के रूप में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
खूबसूरती से काम कर सकते हैं- रिचर्ड
मैं इसे बैटरिंग रैम के रूप में कैसे उपयोग कर सकता हूं? मैं इसे कैसे लोड कर सकता हूं और इसे फेंक सकता हूं ताकि दूसरा एक्टर इसे फायर कर सके? इसलिए, वे वास्तव में नादिया और मेसन के दिल से जुड़ गए थे, जो दो लोग हैं जो एक सुपर हथियार बनाने के लिए एक साथ खूबसूरती से काम कर सकते हैं।”
कमाल की थी स्टंट टीम- प्रियंका
वहीं, इस पर प्रियंका चोपड़ा जोनस आगे कहती हैं कि “मुझे लगता है कि एंथनी और जोई शो में सबसे अविश्वसनीय स्टंट टीम लेकर आए हैं। उन्होंने इस बिजनेस में बेस्ट के साथ काम किया है और हम वास्तव में लकी हैं कि हमें ऐसे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। हमारी स्टंट टीम कमाल थी।
नादिया का किरदार बहुत ही शानदार- प्रियंका
मुझे सचमुच लगता है कि नादिया का किरदार बहुत ही शानदार है और वह अपने शरीर और अनुभवों पर भरोसा करती है और मैंने जो स्टंट किए उनके साथ मुझे बहुत कुछ एक्सप्लोर करने को मिला। हर बार जब मैं अपनी स्क्रिप्ट पढ़ी तो स्टंट बस बड़े और बड़े और बड़े होते गए और इसकी कल्पना करना आश्चर्यजनक थी और फिर सेट पर जाकर वास्तव में इसे एग्जीक्यूट करना था, यह बहुत अच्छा था।”
प्राइम वीडियो पर उपलब्ध सीरीज
वहीं एक्टर स्टेनली टुकी के मुताबिक, “एक्शन सीक्वेंस असाधारण हैं और फाइटिंग सीन्स अमेजिंग और सोफेस्टिकेटेड हैं।” दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अब प्राइम वीडियो पर उपलब्ध यह सीरीज एजीबीओ के लिए एंथोनी रूसो, जोई रूसो, माइक लारोका, एंजेला रूसो-ओटस्टॉट और स्कॉट नेम्स द्वारा एग्जीक्यूटिव निर्मीत है। जिसमें डेविड वेइल शोरनर और कार्यकारी निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं। जोश एपेलबाम, आंद्रे नेमेक, जेफ पिंकनर और स्कॉट रोसेनबर्ग मिडनाइट रेडियो के लिए कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करते हैं। न्यूटन थॉमस सिगेल और पैट्रिक मोरन भी कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करते हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines