Priyanka Chopra Said No Last Moment to Salman Khan: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और भाईजान सलमान खान ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं सालों बाद जब प्रियंका चोपड़ा को सलमान खान के साथ काम करने का ऑफर मिला था तो पहले हां करने के बाद उन्होंने आखिरी मूमेंट पर फिल्म को करने से मना कर दिया था, जिसके बाद फिल्म कैटरीना कैफ की झोली में चली गई थी।
प्रियंका ने सलमान की फिल्म को ठुकराया
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को सलमान खान की साल 2019 में आई फिल्म ‘भारत’ ऑफर हुई थी, जिसे एक्ट्रेस ने करने के लिए हामी भी भर दी थी लेकिन फिर अचानक फिल्म की शूटिंग शुरू होने से 5 दिन पहले देसी गर्ल ने फिल्म को करने से मना कर दिया। दरअसल प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के कारण सलमान खान की इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। हालांकि प्रियंका और सलमान खान दोनों अच्छे दोस्त थे इसलिए सलमान प्रियंका से बिल्कुल भी नाराज नहीं हुए थे। दोनों ने 2000 के दशक में तीन फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ शामिल हैं। जबकि ‘मुझसे शादी करोगी’ हिट रही, बाकी दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।
निक जोनस से शादी के लिए फिल्म छोड़ी
‘भारत’ की शूटिंग के लिए प्रियंका को फिल्म के लिए साइन किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया। बताया गया है कि प्रियंका ने शूटिंग शुरू होने से केवल पांच दिन पहले ये फैसला लिया और इसका कारण था उनकी शादी। निक जोनस के साथ उनकी शादी के चलते प्रियंका ने इस फिल्म को छोड़ना सही समझा। बाद में प्रियंका ने इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था तो सलमान ने उन्हें गुड विशिज ही दी थीं।
सलमान ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस किस्से का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘प्रियंका ने फिल्म की बजाय अमेरिका को चुना। आमतौर पर लोग बड़ी फिल्में करने के लिए शादी छोड़ देते हैं, लेकिन प्रियंका ने शादी को चुना। मैं उनका आभारी हूं, क्योंकि अगर वो फिल्म नहीं छोड़तीं तो हम कैटरीना कैफ को इस फिल्म में नहीं ला पाते।’
कैटरीना कैफ को मिल गई थी फिल्म
प्रियंका के फिल्म को मना करने के बाद भाईजान की फेवरेट कैटरीना कैफ को इस फिल्म में कास्ट कर लिया गया था। चांस की बात थी कि कैटरीना के पास उस वक्त कोई प्रोजेक्ट नहीं था, जिसकी शूटिंग तुरंत शुरू होनी थी इसलिए कैट भी फिल्म करने के लिए तैयार हो गई थीं। आपको बता दें फिल्म ‘भारत’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी और तब्बू जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए थे।
यह भी पढ़ें: Vivian या Rajat किसे मिलेगा Bigg Boss के घर का कंट्रोल? आज रात Salman Khan के सामने होगा फैसला
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
5 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
6 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
9 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
10 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
11 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
11 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
12 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
13 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
13 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines