Priyanka Chopra: यूएन में प्रियंका चोपड़ा ने दी शानदार स्पीच, कहा 'दुनिया में सबकुछ...'

New Project (2)
विज्ञापन

Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आजकल लाइमलाइट में छाई हुई हैं। हाल ही में ग्लोबल स्टार ने ‘यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली’ में पार्ट लिया। एक्ट्रेस ने वहां बच्चों के अधिकारों के बारे में बात की। प्रियंका ने इसकी झलक अपने इंस्टा अकाउंट से साझा की।

 

विज्ञापन

प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने कॉन्फ्रेंस से जुड़ी कई पिक्चर्स शेयर की हैं। उन्होंने इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में अमांडा गोर्मन की कही हुई बात लिखी, ‘और जैसा कि अविश्वसनीय अमांडा गोर्मन ने कहा- मैं आपको हमारे भाग्य को आकार देने की चुनौती देती हूं। सबसे बढ़कर, मैं आपको अच्छा करने की चुनौती देती हूं, ताकि दुनिया महान बन सके।’

‘इंडिया में पली बढ़ी हूं’

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्पीच में कहा, ‘मैं इंडिया में पली-बढ़ी हूं, जहां बहुत सारी लड़कियों के लिए शिक्षा तक पहुंच एक चुनौती है, जैसा की दुनिया के कई अन्य हिस्सों में है, जहां बच्चे सीखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए चुनौतियां होती हैं। मैं यकीन करती हूं कि एजुकेशन समानता, सामाजिक न्याय, सामाजिक परिवर्तन और लोकतंत्र की आधारशिला मात्र है।’

विज्ञापन

 

गुडविल एंबेसडर हैं प्रियंका

आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) साल 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर बनी थीं। वो लंबे समय से इस संगठन से जुड़ी हुई हैं। एक्ट्रेस अक्सर यूनिसेफ से जुड़े प्रोग्राम में जाती हैं और अपना सहयोग प्रदान करती हैं। बच्चों के हक के लिए प्रियंका इस इंटरनेशनल मंच पर आवाज उठाती हैं।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगी नजर

देसी गर्ल के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को डेब्यू वेब सीरीज Citadel में देखा जाएगा, जिसे Russo Brothers ने प्रोड्यूस किया है। वो आजकल कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो वो ‘जी ले जरा’ में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) संग दिखाई देंगी।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ