Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने की एंजेलिना जोली की तारीफ, कही ये बात
Edited By Hema Sharma

Edited By Hema Sharma

Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर अपने दम पर तय किया है। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी प्रियंका हॉलीवुड में भी अपनी सफलता का परचम लहरा चुकी हैं। उन्होंने इस सफलता को हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। अब एक बार फिर से प्रियंका को अपने संघर्ष के दिनों की याद आ गई है। और उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वो क्यों हमेशा एंजेलिना जोली की तारीफ करती हैं।
आपको मालूम हो कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी ई वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जिसमें उनके शानदार एक्शन रोल की जमकर तारीफ हो रही है। प्रियंका अमेरिका में अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ रहती हैं। हाल ही में वो अपनी नई वेब सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन के लिए बेटी और पति के साथ इंडिया आई थीं।
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलासा किया कि आखिर क्यों वह एंजेलिना जोली को पसंद करती हैं। प्रियंका ने बताया कि, जब वह एंजेलिना जोली के जीवन और करियर ऑप्शन्स की सराहना करती है, तो उन्हें उनके बीच कुछ समानताएं भी मिलती हैं। दोनों अभिनेत्रियां अपने अभिनय के कारण लोगों के नजरों में बड़ी हुई हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत काफी कम उम्र में की थी।
गौरतलब है कि ट्विटर पर एक फैन ने ‘सिटाडेल’ के प्रचार के दौरान अभिनेत्री का यह वीडियो साझा किया था, जिसमें वह एंजेलिना की तारीफ करते नहीं थक रही थीं। फैन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा उन सभी चीजों के बारे में बात कर रही हैं, जो वह एंजेलिना जोली की के अंदर करती हैं। एक रानी को दूसरी रानी का समर्थन करते हुए देखना हमेशा अद्भुत होता है।’
प्रियंका ने कहा, ‘एंजेलिना जोली उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें मैं सच में पसंद करती हूं। मुझे लगता है कि उनकी पसंद बहुत दिलचस्प रही है। वह भी अपने काम को लेकर आगे बढ़ी हैं और दर्शकों के सामने ही बड़ी हुई हैं और मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है। मैंने भी जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तब मैं 17 साल की थी। उनके काम में उनकी पसंद, उनके जीवन में, उनके परिवार में, वे सभी मुझे बहुत सराहनीय लगते हैं।’
बताते चलें कि, प्रियंका हाल ही में द रूसो ब्रदर्स की सीरीज ‘सिटाडेल’ में रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आई हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस सीरीज में प्रियंका का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला है। अब वह अगली बार ‘लव अगेन’ और ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: