Priyanka Chopra Post: 'सुपरमून की तलाश' में प्रियंका चोपड़ा की लाडली, मालती मैरी की क्यूटनेस ने फिर जीता फैंस का दिल
Edited By Nancy Tomar

Priyanka Chopra Post
Edited By Nancy Tomar

Priyanka Chopra Post
Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। फैंस को अपड़ेट करने के लिए एक्ट्रेस फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
वहीं, एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मैरी की फोटोज भी शेयर करती हैं, जो क्यूटनेस से भरी होती है। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है। इन तस्वीरों में मालती की क्यूटनेस साफ झलक रही है।
अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने मालती के साथ नई फोटोज पोस्ट की है। फोटो में मां-बेटी की जोड़ी खूब जच रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा कैमरे की ओर पीठ किए हुए हैं और उन्होंने अपनी बेटी को अपनी बाहों में पकड़ रखा है। इस दौरान एक्ट्रेस ने सफेद ट्रैक सूट पहना है, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। साथ ही उन्होंने टैंक टॉप के ऊपर सफेद जूतों पहने थे।

Priyanka Chopra Post
वहीं, प्रियंका और निक की लाडली मालती ने भी पिंक कलर की विंटर हुडी पहनी थी, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही थीं। पहली फोटो में देखा जा सकता है कि मालती चंद्रमा की ओर इशारा करते हुए ऊपर देख रही है और पीसी भी उसे प्यार से देख रही हैं। दूसरे फोटो में दोनों सामने देख रही हैं। प्रियंका ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “सुपरमून की तलाश।”

Priyanka Chopra Post
जैसे ही प्रियंका ने इन फोटोज को पोस्ट किया तो फैंस ने इन पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि “आपने अपना सुपर मून पकड़ रखा है।” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि “आप चंद्रमा की तलाश क्यों कर रहे हैं जबकि यह आपके हाथ में है।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि “सबसे सुंदर मां और बच्चा।” वहीं, अब सोशल मीडिया पर भी दोनों की ये फोटोज खूब वायरल हो रहे है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: