Priyanka Chopra Post For Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस वक्त सिर्फ और सिर्फ परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के चर्चे हो रहे हैं। इस न्यूली मैरिड कपल पर पूरी दुनिया की नज़रें टिकी हुई हैं। उनके वेडिंग लुक से लेकर शादी के बाद फर्स्ट अपीयरेंस तक पर लोग बातें कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस की बहन देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अब खास अंदाज़ में इस कपल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रियंका ने बहन और जीजा पर बरसाया प्यार
प्रियंका भले ही परिणीति और राघव की शादी में शामिल नहीं हो सकी लेकिन उन्होंने अब अपनी बहन और जीजा पर खूब प्यार लुटाया है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर राघव चड्ढा का चोपड़ा फैमिली में स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने इन दोनों की शादी की कुछ खास तस्वीरें अपने अकाउंट पर शेयर की जिसमे ये दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं और शादी की रस्में निभा रहे हैं। वहीं, इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने स्पेशल नोट भी लिखा है।
कपल के नाम लिखा स्पेशल पोस्ट
उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘पिक्चर परफेक्ट.. न्यूली वेड्स को उनके स्पेशल डे पर ढेर सारा प्यार भेज रही हूं! चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव चड्ढा… आशा है कि आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं। तिशा तुम अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन हो.. हम तुम्हें और राघव को जीवन भर की खुशियों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं। एक-दूसरे का ख्याल रखें और इस खूबसूरत प्यार की रक्षा करें। लव यू लिटिल वन परिणीति चोपड़ा।’
फैंस भी कर रहे रिएक्ट
अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस भी अपना प्यार बरसा रहे हैं। सभी सोशल मीडिया यूजर्स को प्रियंका का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है।सेलेब्स ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स परिणीति और राघव को शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग प्रियंका से सवाल कर रहे हैं कि वो अपनी बहन की शादी में शामिल क्यों नहीं हुईं। अब उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
खतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
43 mins agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
2 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
5 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
6 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
9 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
11 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
13 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines