---विज्ञापन---

Priyanka और Parineeti के बाद ये चोपड़ा सिस्टर बनेगी दुल्हन, कौन हैं देश के नए जीजू?

Priyanka Chopra Sister Wedding: प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के बाद अब उनकी बहन जल्द शादी रचाने के लिए तैयार हैं। अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बड़ी खुशखबरी आई है।

---खबर नीचे जारी है---

Priyanka Chopra Sister Wedding: चोपड़ा सिस्टर्स अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं कभी अपने प्यार को लेकर तो कभी तकरार को लेकर। बीते कई सालों से इनके उलझे हुए रिश्ते कंट्रोवर्सी में बने हुए हैं। अक्सर ऐसी अफवाहे उड़ती हैं कि इन चोपड़ा सिस्टर्स में फेम को लेकर और शक्ल मिलने की वजह से कम्पेरिज़न होने की वजह से काफी अनबन चल रही है। हालांकि, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का अपनी सभी बहनों से रिश्ता काफी मजबूत है। दरार तो बाकी बहनों के बीच है। वहीं, अब इनसे जुड़ी एक बड़ी गुड न्यूज़ सामने आई है। जल्द ही चोपड़ा हाउस में एक बार फिर सेलिब्रेशन का माहौल होगा।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा Munawar Faruqui का क्रेज, धक्का-मुक्की में गिरे Bigg Boss विनर; वीडियो वायरल

---खबर नीचे जारी है---

अब किस चोपड़ा सिस्टर की होगी शादी?

दरअसल, प्रियंका और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के बाद अब तीसरी चोपड़ा सिस्टर दुल्हन बनने वाली है। अब एक और एक्ट्रेस की शादी होगी और देश को नए जीजू मिल जाएंगे। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि इस बार मनारा चोपड़ा का नंबर है और वो शादी करने वाली हैं तो आपका अंदाज़ा बिल्कुल गलत है। न तो वो और न ही उन्हें बिग बॉस के घर में सपोर्ट करने आई उनकी बहन फिलहाल दुल्हन बनेंगी। अब तो उनकी कजिन सिस्टर और पॉपुलर एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) की डोली में बैठने की तैयारी चल रही है। मीरा चोपड़ा ने अब खुद अपनी शादी की खबर पर मुहर लगा दी है।

---खबर नीचे जारी है---

कब और कहां है शादी?

हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद कबूल किया कि वो जल्द ही शादी करेंगी। बता दें, इसी साल उनकी शादी होने वाली है ये बात कंफर्म हो चुकी है। एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग डिटेल्स भी मीडिया के साथ शेयर कर दी है। मीरा चोपड़ा ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि वो मार्च के महीने में शादी रचाने वाली हैं। हालांकि, वेडिंग डेट को लेकर उन्होंने अभी भी चुप्पी बनाई हुई है। इसके अलावा उनके वेडिंग वेन्यू को लेकर भी खबर सामने आ गई है। अपनी दोनों बहनों प्रियंका और परिणीति की तरह ही मीरा चोपड़ा भी राजस्थान में ही सात फेरे लेंगी। वेडिंग वेन्यू क्या होने वाला है अभी इसे लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

कौन है दूल्हा?

बता दें, जब मीडिया ने एक्ट्रेस से सवाल किया कि वो लकी बॉय कौन है जिसके साथ वो शादी करने वाली हैं तो उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया और वहां से चुपचाप निकल गईं। यानी उनके दूल्हे राजा का नाम अभी भी सीक्रेट बना हुआ है। अब देखना होगा मिस्ट्री मैन का नाम कब रिवील होता है। इसके अलावा अब फैंस ये सोचकर भी एक्साइटेड हैं कि इस शादी में कौन-कौन शामिल होगा। कंट्रोवर्सी के बीच क्या मनारा, प्रियंका और परिणीति अपनी बहन मीरा की शादी में शामिल होंगी या नहीं। ये जवाब तो वक्त आने पर ही मिल पाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 31, 2024 01:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola