Priyanka Chopra Daughter: बेटी मालती के प्रीमैच्योर बर्थ पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, कहा- 'मुझे नहीं पता था कैसे रिएक्ट करूं'
Edited By Nancy Tomar

Priyanka Chopra Daughter
Edited By Nancy Tomar

Priyanka Chopra Daughter
Priyanka Chopra Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के बहुत करीब हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के फोटोज को शेयर करती रहती है। इन दिनों अभिनेत्री अपनी आने वाली सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन में बिजी है।
ऐसे में एक्ट्रेस से बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के जन्म के बाद के एक्सपीरियंस को लेकर भी सवाल पूछा लिया जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने मालती के पैदा होने के बाद के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है।
बता दें कि मालती मैरी की प्रीमैच्योर डिलीवरी हुई थी और इस वजह से उन्हें 100 दिनों तक एनआईसीयू में रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के पैदा होने के समय की बात को याद करते हुए बताया कि- ‘ये मेरे पति की स्ट्रैंथ का बेहतरीन उदाहरण है, मैं एक तरह से जैसे चुप हो गई थी।
मुझे नहीं पता था कि कैसे रिएक्ट करूं, मुझे याद है कि निक ने मुझे मेरे कंधों से पकड़ रखा था, मैंने कहा, बस मुझे बताओ कि क्या करना है, क्योंकि मुझे नहीं पता कि क्या करना है। निक ने उस वक्त मुझे कहा था कि बस मेरे साथ कार में बैठो और हम हॉस्पिटल के लिए निकल गए।’
इसके आगे प्रियंका चोपड़ा बताती हैं कि- ‘जब से वो पैदा हुई है तभी से वो हम दोनों में से किसी के साथ जरुर रही है, वो कभी अकेली नहीं रही।
मुझे नहीं लगता कि ये हमारी परीक्षा थी, मुझे लगता है कि ये उसकी परीक्षा थी, मुझे बहुत पहले ही एहसास हो गया था कि मेरे पास डरने या कमजोर होने का ऑप्शन नहीं है, क्योंकि वो डरी हुई और कमजोर थी। मुझे उसकी मां के रूप में उसकी ताकत बनना था। मुझे उसे हर पल ये महसूस कराने की जरूरत थी, कि वो अकेली नहीं है, वो हमारे पास है।’
इसके आग प्रियंका ने कहा कि- ‘आप जानते हैं कि आपका बच्चा जीवित है, क्योंकि आप उनके दिल की धड़कन (मॉनिटर पर) देख सकते हैं।
मैं कई दिनों तक सो नहीं पाई, क्योंकि अब अचानक वो बिना मॉनिटर के घर आ गई थी, मैं उसके सीने पर कान लगा देता थी और मैं हर दो मिनट में जाग जाती थी, ये देखने के लिए कि वो ठीक है या नहीं और हफ्तों तक ऐसा चलता रहा।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: