---विज्ञापन---

Anant-Radhika Wedding: Priyanka Chopra और Nick Jonas का क्यूट वीडियो हो गया वायरल, फैंस बोले- नजर ना लगे

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर भी खूब हो रहे हैं। अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए बांद्रा के जियो सेंटर को सजा दिया गया है। इस दौरान निक-प्रियंका की एक क्यूट वीडियो ने यहां सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। क्या है आखिर इस वीडियो में चलिए बताते हैं आपको।

---विज्ञापन---

Priyanka-Nick At Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सितारों का जमावड़ा लग गया। यहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां नजर आईं। अनंत-राधिका की खुशी में शामिल होने के लिए राजनीति से भी कई नामचीन हस्तियां आईं। इस दौरान प्रियंका और निक जोनस भी चार चांद लगाने पहुंचे। दोनों के एक क्यूट वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दोनों के वीडियो को देखने के बाद अब हर तरफ निक-प्रियंका के प्यार के चर्चे हो रहे हैं। आखिर क्या है इस वीडियो में चलिए इस रिपोर्ट में बताते हैं।

निक की शेरवानी ठीक करती दिखीं वाइफ प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एंट्री हुई तो सभी की निगाहें यहां इस प्यारे से कपल पर जा टिकीं। निक और प्रियंका के बीच का प्यार देखते ही बनता था। यहां प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस की शेरवानी ठीक करते हुए देखा गया वहीं निक ने बड़े ही प्यार से प्रियंका के बालों को हाथ से पीछे किया। निक-प्रियंका के इस वीडियो को देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग इनके बीच के प्यार की मिसाल दे रहे हैं। इस कपल को ढेर सारा प्यार और दुआएं मिल रही हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने उन्हें अपना फेवरेट कपल बताया। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इन दोनों को किसी की भी नजर ना लगे। सोशल मीडिया पर निक-प्रियंका का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---
Priyanka-Nick At Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding

Priyanka-Nick At Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding

शादी समारोह में कौन-कौन पहुंचा?

अनंत-राधिका के शादी समारोह में बहन अर्पिता खान के साथ सलमान खान ब्लैक कलर की शेरवानी में आए। वहीं शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ एंट्री करते दिखे। साल की सबसे बड़ी शादी में बॉलीवुड के सितारों का मेला लग गया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी स्टाइल में इस फंक्शन में एंट्री की। वहीं संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, रजनीकांत, महेश बाबू, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ, सारा अली खान, आनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स आए।

---विज्ञापन---

प्रियंका-रजनीकांत ने लगाए ठुमके

इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स डांस करते हुए भी नजर आए। इस दौरान दूल्हे अनंत अंबानी की एंट्री धमाकेदार हुई, जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, सारा अली खान, रजनीकांत, संजय दत्त ने दूल्हे के साथ जमकर ठुमके लगाए। अंबानी परिवार की इस खुशी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सितारों का मेला लग गया। अनंत-राधिका की शादी में हॉलीवुड से किम कार्दशियन भी पहुंचीं।

यह भी पढ़ें: Anant-Radhika Wedding LIVE: प्रियंका-निक की हुई धमाकेदार एंट्री, माधुरी, रजनीकांत समेत कई सुपरस्टार्स आ रहे नजर, यहां जानें शादी की पल-पल की अपडेट्स

---विज्ञापन---
First published on: Jul 12, 2024 09:04 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola