Priyanka Chopra Nick Jonas LA House: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनकी पति निक जोनस (Nick Jonas) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। इस कपल को अपने लॉस एंजिल्स वाले घर को लेकर कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक बड़ी मजबूरी के कारण प्रियंका और निक अपना 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 165 करोड़ रुपए का घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। चलिए जानते हैं आखिर ऐसी क्या वजह है कि इन दोनों को अचानक ये कदम उठाना पड़ा और अब वो अपने खुद के आलिशान घर से बेघर हो गए हैं। अब निक और प्रियंका अपनी बेटी मालती और पेट डॉग के साथ इस घर को छोड़कर जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: आज भी कम नहीं हुआ Raveena Tandon का क्रेज, वीडियो में मिला सबूत; देख चकराएगा सिर
क्यों छोड़ा प्रियंका और निक ने अपना घर?
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि साल 2019 में खरीदे गए इस घर में अब पानी की सप्लाई में समस्या की वजह से काफी दिक्कतें हो रही थीं। इस घर में न सिर्फ सीलन आ गई थी बल्कि फफूंदी भी लग गई थी जो वहां रहने पर उनके स्वास्थ्य पर गलत असर डाल सकती थी। वॉटरप्रूफिंग की प्रॉब्लम की वजह से घर के कई हिस्से डैमेज हो गए थे और ये घर बिल्कुल भी रहने लायक नहीं रह गया था। ऐसे में अब इस कपल ने घर के सेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है और ये कपल कहीं और शिफ्ट हो गया है।
कपल ने दर्ज करवाया केस
कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक ने अपने इस मुकदमे में घर की मरम्मत में खर्च हुई धनराशि को वापिस की जाने की मांग की है। कथित तौर पर इस घर की मरम्मत में 1.5 से 2.5 मिलियन डॉलर बीच का खर्च आया है। जिसका मतलब है प्रियंका और निक ने अब तक इस घर को ठीक करने के लिए 13 से 20 करोड़ रुपए लगा दिए हैं। अब ये दोनों चाहते है कि इनके इस नुक्सान की भरपाई की जाए। ये भी कहा जा रहा है कि इस वक्त ये घर खाली है और इसे किराए पर नहीं भी नहीं चढ़ाया गया है। रूमर्स तो ये भी हैं कि इस वक्त प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहे हैं।
आर्थिक तंगी में हैं निक और प्रियंका?
दरअसल, अपने इस घर के लिए इन्हें हर साल करीब 100,000 डॉलर किराया देना पड़ता है और अब ये रकम देना इनके लिए मुश्किल हो गया है। हालांकि, इन रूमर्स में कितनी सच्चाई है अभी इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। बात अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की करें तो प्रियंका चोपड़ा साल 2019 के बाद से किसी भी हिंदी फिल्म में नज़र नहीं आई हैं। लेकिन वो फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ (Jee Le Zaraa) में जल्द ही नजर आने वाली हैं। काफी समय पहले ही इस फिल्म की अनाउंसमेंट हो चुकी है।
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
3 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
4 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
6 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
8 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
10 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
11 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
12 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
13 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
13 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines