मुंबई: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने हर साल की तरह इस साल भी दिवाली को खास अंदाज में सेलीब्रेट किया। रौशन के इस पर्व पर दोनों को एंजेलिस के एक होटल में स्पॉट किया गया। इस दौरान कपल के साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) भी साथ नजर आईं।
रेस्टोरेंट के अंदर से वायरल हो रही इस पावर कपल की तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। दोनों ने आउटिंग के दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रखे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए निक ने मधु का हाथ थाम रखा है, जबकि प्रियंका उनके सामने चल रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा और मधु इंडियन सलवार कुर्ता पहना, तो वहीं निक काले रंग की जैकेट और मैचिंग पैंट में देखे गए। दिवाली की रात तीनों ने फैंसी डिनर का आनंद लिया। तस्वीरें सामने आने के बाद नेटिजेंस निक की तारीफ करते नहीं थक नहीं थक रहे हैं।
एक फैन पेज पर साझा की गई इन पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक यूजर ने लिखा, “निक इतना ध्यान रखने वाले हैं और अपनी खूबसूरत सास के साथ प्यारा बंधन साझा करते हैं।” दूसरे ने लिखा, “अति विनम्र”, जबकि एक अन्य ने प्रियंका और निक की तारीफ करते हुए लिखा, “दोनों साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं।”
इस साल की शुरुआत में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का स्वागत करने के बाद प्रियंका और निक की ये पहली दिवाली है। वहीं पिछले साल, प्रियंका और निक ने लॉस एंजिल्स में अपने घर पर एक भव्य दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें मॉडल क्रिसी तेगेन और गायक जॉन लीजेंड जैसे सेलिब्रिटी मेहमानों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी।
अभी पढ़ें – Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला की पोस्ट पर फिर मचा बवाल, यूजर्स बोले सब ऋषभ पंत का किया कराया
वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका ने रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित अपनी पहली वेब सीरीज, ‘सिटाडेल’ की शूटिंग पूरी कर ली है। उनकी दो हॉलीवुड फिल्में हैं जो जल्द ही रिलीज होंगी- ‘एंडिंग थिंग्स’ और ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’। उनके पास पाइपलाइन में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ ‘जी ले जरा’ भी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
1 hr agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
2 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
4 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
6 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
8 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
9 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
10 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
11 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
11 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines