Priyanka Chopra Supports Urfi Javed: उर्फी जावेद शुरू से ही काफी कंट्रोवर्शयल रही हैं। उनकी जर्नी बाकी सेलेब्स से काफी अलग है। उन्हें पहचान अपनी एक्टिंग से नहीं, बल्कि कपड़ों से मिली है। उर्फी जावेद आज भले ही पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकी हैं और अब वो बड़े-बड़े शोज में नजर आ रही हैं। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था, जब लोग उर्फी जावेद को भर-भरकर गालियां देते थे और उन्हें लेकर भद्दी टिप्पणियां करते थे। अब उर्फी का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें उर्फी को सबके सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। इस वीडियो पर अब उर्फी को ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट मिला है।
उर्फी का एयरपोर्ट पर लड़ाई करते हुए पुराना वीडियो वायरल
दरअसल, जब उर्फी अपने कपड़ों के साथ कुछ ज्यादा ही एक्सपेरिमेंट्स कर रही थीं, तो लोग उन्हें जमकर ट्रोल करते थे। उनकी बोल्डनेस पर ना सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि राह चलते लोगों ने भी सवाल उठाए थे। ऐसा ही एक वीडियो अब दोबारा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी जावेद एक ग्रीन फ्लोरल बैकलेस ड्रेस में एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। तभी एक आदमी उन्हें देखकर कमेंट करता है कि ऐसे कपड़े इंडिया में अलाउड नहीं हैं। साथ ही उसने उर्फी पर इंडिया का नाम खराब करने का भी आरोप लगाया। ये सुनकर पहले तो उर्फी जावेद हैरान हुईं और बाद में उन्होंने पलटवार कर दिया।
अंकल ने उर्फी को सबके सामने किया शर्मिंदा
उर्फी जावेद ने उस आदमी से पूछा कि उनके बाप का कुछ जा रहा है? इसके बाद भड़कते हुए उर्फी ने उस आदमी को जाकर अपना काम करने की सलाह दे डाली। वो आदमी रुका ही नहीं और वो जबरदस्ती उर्फी को ताने मारने लगा और उर्फी की बहस हो गई। आपको बता दें, ये वीडियो काफी पुराना है, लेकिन ये अब इसलिए चर्चा में आया है क्योंकि इस वीडियो पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का लाइक देखने को मिला है। प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को लाइक करके उर्फी जावेद को सपोर्ट किया है।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed की कैसी हो गई हालत? पहचानना मुश्किल; हाल में ही बनीं The Traitor की विनर
प्रियंका चोपड़ा ने लाइक किया उर्फी का वीडियो
उर्फी जिस तरह से अपने लिए लड़ रही हैं, शायद देसी गर्ल को वो पसंद आया होगा और इसलिए उन्होंने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। आपको बता दें, उर्फी जावेद को प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट मिलना कोई छोटी बात नहीं है। हालांकि, अब उर्फी के फैशन सेंस पर कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स का अप्रूवल आ चुका है। पहले लोग उर्फी को कपड़ों के लिए जितना जलील करते थे, अब उन्हें उतना ही प्यार और सपोर्ट मिल रहा है।
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
55 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
2 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
4 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
5 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
6 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
7 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
7 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines