Priyanka Chopra on Ranveer Allahabadia: यूट्यूबर और पोडकास्टर बीयरबाइसेप्स के नाम से जाने जाने वाले रणवीर अल्लाहबादिया इन दिनों अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर ने ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ शो में बतौर जज हिस्सा लिया था, जहां उनके साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा और कॉमेडियन जसप्रीत सिंह भी थे। लेकिन शो में की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते पूरे शो पर ही अब बंद होने का खतरा मंडराने लगा है।
प्रियंका चोपड़ा के साथ पुराना वीडियो वायरल
वहीं इस विवाद के बीच एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर अल्लाहबादिया और प्रियंका चोपड़ा जोनस के बीच एक दिलचस्प बातचीत हो रही है। ये वीडियो साल 2022 का है, जब प्रियंका चोपड़ा रणवीर के शो ‘द रणवीर शो’ में आई थीं। इस दौरान प्रियंका ने आत्मविश्वास और सफलता जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की थी। हालांकि एक क्लिप में प्रियंका ने रणवीर को परिवार के महत्व के बारे में बताया था, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
प्रियंका ने सिखाई फैमिली की अहमियत
इस वीडियो में रणवीर प्रियंका से पूछते हैं, ‘क्या आप अब भी परिवारिक कार्यक्रमों में जाती हैं? क्या आप ऐसा कर सकती हैं, क्योंकि आपकी पॉपुलेरिटी लेवल इतनी ज्यादा है?’ प्रियंका ने ये सवाल सुनकर हैरान होकर पूछा, ‘क्या मतलब?’ तो रणवीर ने कहा, ‘आप इतनी बड़ी एक्ट्रेस बन गई हैं, मुझे नहीं लगता कि आप….’
इसके बाद प्रियंका ने कहा, ‘तो क्या आप कह रहे हैं कि मैं अपने भाई की शादी में बारात में डांस नहीं करूंगी?’ रणवीर ने जवाब दिया ‘शायद’ और प्रियंका ने उन्हें एकदम से जवाब देते हुए कहा, ‘शायद नहीं भाई! बिल्कुल। मेरे भाई, मेरी कजिन… परिवार मेरे लिए सबसे अहम है। मेरी पॉपुलेरिटी मेरे काम का एक हिस्सा है, ये मुझे डिफाइन नहीं करती। मुझे काम के लिए स्टारडम मिला है, मुझे पॉपुलेरिटी नहीं चाहिए। ये मेरे लिए बहुत साफ है। मैं पॉपुलेरिटी के लिए नहीं, काम करने के लिए जीवित हूं।’
प्रियंका का वीडियो हो रहा वायरल
प्रियंका के इस वीडियो ने लोगों को एक जरूरी संदेश दिया है कि कैसे किसी भी इंसान की पहचान उसकी कामयाबी से कहीं ज्यादा उसके परिवार और रिश्तों में छिपी होती है। दिलचस्प ये है कि प्रियंका हाल ही में अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ भारत आईं थीं। इस दौरान उन्होंने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में पूरे दिल से हिस्सा लिया और शादी की बारात में जमकर डांस भी किया।
प्रियंका का ये बयान और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने साफ किया कि परिवार के साथ हर खुशी का पल जीना जरूरी है और पॉपुलेरिटी कभी भी इसे नहीं बदल सकती।
यह भी पढ़ें: पत्नी के टॉर्चर के बाद 32 साल के रैपर ने ले ली खुद की जान, परिवार ने किया दावा!
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines