Priyanka Chopra Joins Oscars 2025: देसी गर्ल से ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra) के फैंस के लिए गुड न्यूज है कि वो शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ से कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़ गई हैं। एडम जे. ग्रेव्स द्वारा निर्देशित और सुचित्रा मट्टई द्वारा निर्मित ये फिल्म ऑस्कर 2025 (oscars 2025) के लिए शॉर्टलिस्टेड हुई है। फिल्म की कहानी सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करती है। ये प्रियंका के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
अनुजा 2025 ऑस्कर ले लिए हुई नॉमिनेट
प्रियंका चोपड़ा जोनस, जो अभिनेत्री होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता और न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्टसेलिंग लेखिका भी हैं, ने अपनी भूमिका को बताया कि यह फिल्म एक ऐसे कठिन समय को उजागर करती है, जिसका सामना दुनिया भर में लाखों बच्चे करते हैं। उन्होंने कहा कि वो इस प्रोजेक्ट से जुड़ अपने आप पर प्राउड फील कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey या Rajat Dalal में से कौन होगा बेघर! WKV में होगा एक और एविक्शन
क्या है फिल्म की कहानी
एडम जे. ग्रेव्स द्वारा निर्देशित और सुचित्रा मट्टई द्वारा निर्मित, शॉर्ट फिल्म अनुजा नई दिल्ली में सेट है और एक युवा लड़की, अनुजा के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस लड़की को जीवन बदलने वाला निर्णय लेने के लिए मजबूर किया जाता है। सिर्फ 9 साल की अनुजा को अपनी बड़ी बहन पलक के साथ एक छोटी सी कपड़ा फैक्ट्री में काम करना पड़ता है। कहानी अनुजा के संघर्ष के बारे में बताती है क्योंकि वह अपनी शिक्षा जारी रखने या अपनी बहन को काम करके अपने परिवार का समर्थन करने में मदद करने के कठिन समय का सामना करती है।
चाइल्ड लेबर पर आधारित है फिल्म
पूरी दुनिया में बाल श्रम को गैरकानूनी बताया गया है, लेकिन हर देश में कई सारे बच्चे अपनी पढ़ाई को छोड़ मजबूरी में बाल मजदूरी करते हैं। ये फिल्म भी इसी मुद्दे पर आधारित है, जिसमें व्यवस्थागत मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करती है जो बच्चों से उनका बचपन और भविष्य छीन लेते हैं।
अनुजा से जुड़ प्रियंका गर्व महसूस कर रहीं
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो शॉर्ट फिल्म अनुजा से जुड़कर काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि यह खूबसूरत फिल्म दुनिया भर में लाखों बच्चों को प्रभावित करने वाले एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रकाश डालती है। अनुजा एक मार्मिक, विचारोत्तेजक कहानी है जो हमें विकल्पों की शक्ति और वे हमारे जीवन के पाठ को कैसे आकार देते हैं, इस पर गहराई से विचार करने के लिए प्रेरित करती है। मुझे इस तरह के अभूतपूर्व और प्रभावशाली प्रोजेक्ट से जुड़ने पर बहुत गर्व है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 6 लाख रुपये में बनी फिल्म ने कमाए 800 करोड़, रचा इतिहास, मेकर्स हुए मालामाल
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
15 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines