मुंबई: करीब 3 साल बाद प्रियंका (Priyanka Chopra back in India) जब अपने देश आ रही हैं, तो इस बार वो अकेली नहीं हैं बल्कि उनकी नन्हीं लाडली मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी उनके साथ होंगी।
ये माल्ती की पहली भारत यात्रा होगी। घर वापसी पर अपने उत्साह को साझा करने के लिए पीसी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके बोर्डिंग पास की झलक देखी जा सकती है।
बोर्डिंग पास की पिक्चर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “आखिरकार…घर जा रही हूं। करीब 3 साल बाद।” बता दें, कोविड महामारी के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।
अभी पढ़ें – Samantha Ruth Prabhu Health: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं सामंथा रुथ प्रभु, फोटो देखकर फैंस परेशान
इस साल अप्रैल में प्रियंका के घर आने की उम्मीद थी। उन्होंने अप्रैल में ट्रैवल + लीजर को बताया था, “मेरा दिमाग हर रात छुट्टियां पर जाने को करता है, लेकिन मैं भारत वापस जाने के लिए मर रही हूं। भारत के हर राज्य की अपनी लिखित और बोली जाने वाली भाषा है, जिसका अर्थ है अलग-अलग अक्षर, कपड़े, पोशाक, खाना, और छुट्टियां। इसलिए जब भी आप भारत में जैसे-जैसे सीमा पार करते हैं तो यह एक नए देश में जाने जैसा होता है। हर बार जब मैं घर वापस जाती हूं, तो मैं तय करती हूं कि मैं कुछ छुट्टी और यात्रा करने के लिए समय निकालूं।”
अभी पढ़ें – करीब 3 साल बाद भारत लौट रही हैं Priyanka Chopra, एक्ट्रेस ने यूं जताई घर वापसी की खुशी
बता दें, प्रियंका ने निक जोनस के साथ दिसंबर, 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल शादी की थी। उन्होंने इसी साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। हाल ही में दिवाली के मौके पर भी उन्होंने अपनी बच्ची के साथ उसकी पहली दिवाली सेलीब्रेट की।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines