बॉलीवुड हसीनाओं की फीस हमेशा ही कंट्रोवर्शियल टॉपिक रही है। अक्सर ये मुद्दा उठता है कि बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को फीमेल स्टार्स से ज्यादा फीस दी जाती है। कई बार हसीनाएं खुलकर इस मामले में नाराजगी जता चुकी हैं। एक तरफ जहां मेल स्टार्स 100 करोड़ की फीस चार्ज कर रहे हैं, वहीं अब ये रिवील हुआ है कि बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस कौन हैं? और उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए कितनी फीस चार्ज की है?
30 करोड़ रुपये लेकर ये एक्ट्रेस बनी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस
हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनने के बावजूद उनकी और मेल एक्टर्स को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर है। बताया जा रहा है कि इंडिया की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए 30 करोड़ रुपये की फीस मिली है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैं। करीब 6 साल बाद प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म से इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं।
दीपिका पादुकोण से ली ज्यादा फीस
Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म SSMB29 के लिए 30 करोड़ चार्ज कर बाकी हसीनाओं को पीछे छोड़ दिया है। प्रियंका चोपड़ा से पहले दीपिका पादुकोण इंडिया की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं। उन्होंने Kalki 2898 AD के लिए 20 करोड़ रुपये की फीस वसूली थी। उनके अलावा आलिया भट्ट भी रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये ले रही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट को ऑफर हुआ ‘खतरों के खिलाड़ी 15’? उठाकर भागा था पैसों से भरा सूटकेस
‘सिटाडेल’ के लिए वसूले थे 41 करोड़
आपको बता दें, इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा को उनकी हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के लिए लगभग 41 करोड़ की फीस मिली थी। ऐसे में अब उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म से बाकी इंडियन एक्ट्रेसेस को फीस के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने फीस के मामले में नया इतिहास रच दिया है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines