Nick Jonas: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि उनके पति निक जोनस भी खूब चर्चा में रहते हैं। अब भई निक की इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग है, तो जाहिर है कि लोगों में उनकी चर्चा होगी ही। हालांकि अब निक को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं और वो ये है कि पीसी के पति को अब जल्दी अपना कॉन्सर्ट खत्म करने के लिए कहा गया है। जी हां, निक जोनस इस इवेंट में परफॉर्म करना चाहते थे, लेकिन अब उन्हें ऐसा करने के लिए मना किया गया है।
निक ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
दरअसल, कुछ ही देर पहले निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि आज रात वो और परफॉर्म करना चाहते थे, लेकिन उन्हें जल्दी से जल्दी इसे खत्म करने के लिए कहा गया है। निक ने अपने पोस्ट में कहा कि तूफान बहुत तेजी से आ रहा है और इसलिए हमें जल्दी ही रैप-अप करने के लिए कहा गया है। फैमिलीज सुरक्षित रहें… निक के इस पोस्ट से साफ जाहिर है कि किसी तूफान के आने की आशंका जताई जा रही है और इसलिए उन्हें ऐसा करने के लिए रोका गया है।
Nick Jonas
सिंगर ने ऐसे किया रिएक्ट
निक के इस पोस्ट में इस पर उनका रिएक्शन भी साफ है। उन्होंने परिवारों को सुरक्षित रहने की सलाह भी दी है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द बल्फ’ की शूटिंग में बिजी हैं, तो निक भी अपने सिंगिग कॉन्सर्ट को लेकर बिजी रहते हैं। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि सिंगर अब कब परफॉर्म कर पाएंगे।
निक अक्सर सुर्खियों में रहते हैं
इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को 6 साल पूरे हुए हैं। ऐसे में सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसको लेकर निक ने खूब लाइमलाइट चुराई थी। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इन दोनों की जोड़ी बहुत कमाल की है।
मिलता है खूब प्यार
बता दें कि हाल ही में निक और प्रियंका इंडिया भी आए थे। जी हां, अनंत-राधिका की शादी में दोनों भारत आए थे। इस दौरान जहां प्रियंका ने अपने लुक से लेकर डांस तक हर किसी का ध्यान खींचा, तो वहीं निक की मासूमियत पर भी भारतीयों का दिल आ गया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब निक इंडिया आए हों और उन्हें लोगों का प्यार ना मिला हो। जब भी निक इंडिया आते हैं, तो पब्लिक उन पर खूब प्यार लुटाती है।
यह भी पढ़ें- Natasa के बाद Hardik भी कर रहे मूवऑन, पहली बार पब्लिक में दिखे क्रिकेटर, स्माइल के पीछे छुपाया दर्द!
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
38 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines