Priyanka Chopra Interview: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आईं, जहां उन्होंने अपने नए ब्रांड मैक्स फैक्टर के लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया। इसके अलावा अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी मराठी फिल्म ‘पाणी’ के ट्रेलर लॉन्च में भी शामिल हुईं। अब वो अमेरिका लौट चुकी हैं, जहां वो अपनी वेब सीरीज Citadel के दूसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हो गई हैं। इसी बीच ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड और हॉलीवुड में फर्क पर बात की है।
प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में की बात
फोर्ब्स इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया। उन्होंने बताया कि ‘हर देश की अपनी संस्कृति और काम करने के तरीके होते हैं। हॉलीवुड और बॉलीवुड में जो बड़ा अंतर मैंने देखा है, वो ये है कि हॉलीवुड में बहुत ज्यादा कागजी कार्रवाई होती है।’
बॉलीवुड और हॉलीवुड, दोनों में काम कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि ‘हॉलीवुड में आपको 100 ईमेल अगले दिन से पहले मिल जाते हैं। समय सीमा बहुत जरूरी होती है। ये इस पर निर्भर करता है कि आपने पिछली रात कितनी देर काम किया। जब तक आप किसी बड़े फिल्म निर्माता के साथ काम नहीं कर रहे होते, तब तक चीजों में कोई ढील नहीं दी जाती। वो वास्तव में काफी व्यस्थित तौर पर काम करते हैं’
बॉलीवुड में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा?
इसी इंटरव्यू में बॉलीवुड में फिर से वापसी करने को लेकर पीसी ने कहा कि ‘मैं खुद चाहती हूं कि मैं बॉलीवुड में काम करूं इसलिए मैं बहुत सारी स्क्रिप्ट्स भी रीड कर रही हूं, जैसे ही मुझे कुछ अच्छा मिलेगा मैं जरूर कमबैक करूंगी।’
बॉलीवुड को लेकर पीसी ने क्या कहा?
जब बॉलीवुड की बात आई तो प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि ‘हमारे पास कई जुगाड़ होते हैं और हम काम को पूरा कर लेते हैं। हर काम को लेकर हमारा एटीट्यूड ऐसा होता है कि ‘अरे हो जाएगा’। ये एक अलग काम करने का तरीका है, लेकिन ये हमारे देश की पहचान है। हमारे एक्पेरिमेंट कभी-कभी बहुत स्वाभाविक होते हैं। यही बड़ा अंतर है।’
बॉलीवुड में चलता है जुगाड़- प्रियंका
प्रियंका के मुताबिक दुनिया भर में फिल्में एक जैसी भाषा बोलती हैं, लेकिन हर देश की अपनी खासियतें होती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हॉलीवुड में काम करने का तरीका ज्यादा व्यवस्थित होता है, जबकि बॉलीवुड में जुगाड़ के ऊपर कुछ चीजें चलती हैं।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो एक्ट्रेस जहां अपनी हिट सीरीज Citadel के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं वहीं इससे पहले उन्होंने फिल्म ब्लफ की शूटिंग भी पूरी की है। इसके अलावा प्रियंका की झोली में कई और हॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनपर वो काम करने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora के Birthday पर एक्स देवरानी ने लुटाया प्यार, खास बर्थडे विश से जीता दिल
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines