Priyanka Chopra बार-बार क्यों छिपा रहीं बेटी का चेहरा? इंटरनेट यूजर्स ने लगाए ये कयास?

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा फिर से अपने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी बेटी का फेस छुपा रही हैं, जिसको देखकर यूजर्स का माथा ठनका हुआ है। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है कि पीसी ऐसा क्यों कर रही हैं?

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। प्रियंका के पोस्ट का फैंस भी बेहद बेसब्री से इंतजार करते हैं। पीसी अपने साथ-साथ पति निक जोनस और बेटी मालती की भी फोटोज शेयर करती हैं। हालांकि कुछ टाइम से फैंस गौर कर रहे हैं कि प्रियंका फिर से मालती के फेस को छिपा रही हैं। अब लोगों के मन में सवाल है कि वो ऐसा क्यों कर रही हैं?

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटोज

दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने फिर से अपनी बेटी मालती का फेस छिपा लिया है। इसके पहले की पोस्ट में भी पीसी ऐसा कर चुकी है। अब लोगों ने इस पर सवाल किए हैं कि आखिर क्या माजरा है। एक यूजर ने पीसी के पोस्ट पर लिखा है कि आप मालती का फेस क्यों छिपा रही हैं? दूसरे यूजर ने कहा कि मालती को तो सबने देखा है, फिर आप क्यों फेस हाइड कर रही हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

पीसी ने फिर छुपाया मालती का फेस

एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि अब क्या नया माजरा है, जो आप इस तरह से मालती का फेस छिपा रही हैं। एक और यूजर ने लिखा कि मालती का फेस छिपाने की क्या वजह है। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स बार-बार इस सवाल को कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि शायद मालती के दांत आ रहे हैं, इसलिए वो ऐसा कर रही हैं। एक और का कहना है कि हो सकता है वो कोई सरप्राइज देना चाहती हैं या ऐसे ही नॉर्मली किया हो।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं प्रियंका 

सब अपने-अपने हिसाब से इसको लेकर बातें कर रहे हैं, लेकिन पीसी ऐसा क्यों कर रही हैं अब इसका जवाब तो वो खुद ही दे सकती हैं। देखने वाली बात होगी कि एक्ट्रेस इस पर कोई रिएक्शन देती है या नहीं? इसके साथ ही अगर प्रियंका के काम की बात करें तो पीसी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। एक्ट्रेस बीच-बीच में समय निकालकर अपनी बेटी और पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती भी नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका को खूब प्यार मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ