Globe Trotter Event: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही सुर्खियों में रहती है. फिर चाहे वजह कोई भी क्यों ना हो? इन दिनों पीसी अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं. देसी गर्ल के साथ इस फिल्म में महेश बाबू नजर आने वाले हैं. इस बीच आज 15 नवंबर को हैदराबाद में ‘ग्लोबट्रॉटर’ इवेंट था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. अब इस इवेंट से पीसी का लुक वायरल हो रहा है.
प्रियंका चोपड़ा का लुक
सोशल मीडिया पर ‘ग्लोबट्रॉटर’ इवेंट से प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस का ग्रैंड वेलकम किया गया और प्रियंका ने स्टेज पर आते ही सभी को नमस्ते किया, जो हर किसी का दिल छू गया. इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान एक्ट्रेस बला की खूबसूरत भी लग रही थी.
‘ग्लोबट्रॉटर’ इवेंट
प्रियंका चोपड़ा ने ‘ग्लोबट्रॉटर’ इवेंट के लिए व्हाइट लहंगा कैरी किया था, जिसमें वो आसमान से उतरी किसी परी की तरह लग रही थी. अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने खूब सारी ज्वैलरी भी पहनी थीं, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थीं. इस इवेंट में 50 हजार से भी ज्यादा फैंस शामिल हुए थे.
फिल्म का टीजर
गौरतलब है कि इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है. फिल्म में पीसी मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं. इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का टीजर भी तेलुगु भाषा में स्क्रीन पर दिखाया गया है. फिल्म में ट्रेलर में महेशा बाबू का कमाल का लुक नजर आ रहा है और अभिनेता का अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
फिल्म की रिलीज डेट नहीं आई
बता दें कि फिल्म का टीजर देखने के बाद फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है, लेकिन अभी मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है. अब देखना होगा कि ये फिल्म कब तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है? लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- 2 महीने से नहीं भरी गई Karisma Kapoor की बेटी की फीस, Sunjay Kapur की मौत के बाद पड़ा असर
संबंधित खबरें
LIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
30 mins agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
59 mins ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
17 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
19 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
21 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
22 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
23 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines