Mannara Chopra: पॉपुलर एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा इन दिनों सेलिब्रिटी बेस्ड कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ (Laughter Chefs Season 2) में नजर आ रही हैं। इस शो में उनकी कुकिंग स्किल्स देखकर फैंस भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें देखकर साफ पता चलता है कि मनारा ने कभी किचन में पांव भी नहीं रखा। हालांकि, इस शो में वो अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं। सीजन 1 में भी कई ऐसे कंटेस्टेंट्स थे जिन्हें जरा भी कुकिंग नहीं आती थी, लेकिन धीरे-धीरे वो भी ठीक-ठाक खाना बनाने लगे थे।
सिद्धार्थ के बाद प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा की होगी शादी?
लगता है इस सीजन मनारा चोपड़ा भी कुकिंग में एक्सपर्ट हो ही जाएंगी। वहीं, अब मनारा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी शादी की बात कर रही हैं। आपको बता दें, ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों इंडिया आई हुई हैं। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी है। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धार्थ के बाद प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा का नंबर लग सकता है।
परफेक्ट ब्राइड बनने में जुटीं मनारा चोपड़ा
प्रियंका की बाकी दोनों कजिन बहनों की शादी हो चुकी है। परिणीति चोपड़ा और मीरा चोपड़ा के बाद मनारा की शादी हो सकती है। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद मनारा ने हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए इसका हिंट दिया है। ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के सेट के बाहर एक्ट्रेस को मीडिया ने जब कवर किया, तो उनके खाने की भी तारीफ हुई। इस दौरान मनारा ने कहा, ‘मैं धीरे-धीरे सीख रही हूं खाना बनाना। इसके बाद मैं परफेक्ट ब्राइड हो जाउंगी।’ मनारा की बात सुनते ही मीडिया ने उनसे यही पूछा की शादी कब है?
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor की पीठ पर निशान देख चौंके फैंस, एक्ट्रेस बोलीं- ‘जला दिया’
कब है मनारा की शादी?
मनारा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘शादी का पता चलेगा आप सभी को।’ हालांकि, मनारा ने ये रिवील नहीं किया कि वो कब शादी करने वाली हैं और किसके साथ? फिर भी उनके जवाब ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। मनारा की शादी होगी तो एक बार फिर बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचेगी। प्रियंका चोपड़ा फिर विदेश से भारत आएंगी और फैंस को ढेर सारी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलेंगे।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines