ऐसी क्या मजबूरी? जो Priyanka Chopra पति के बिना ही मनाएंगी करवा चौथ!

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में है। एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस को उनके फोटोज का बेसब्री से इंतजार रहता है।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

विज्ञापन

Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में है। एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस को उनके फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है।

वहीं, कल यानी 1 नंवबर को करवा चौथ है और प्रियंका चोपड़ा अभी तक इंडिया में ही है, जबिक एक्ट्रेस के पति निक जोनस उनसे सात समंदर दूर अमेरिका में है। ऐसे में पीसी कैसे अपने पति से दूर करवा चौथ के त्योहार को मनाएंगी ये फैंस के लिए बड़ा सवाल बना हुआ है।

विज्ञापन

इंडिया में हैं Priyanka Chopra

बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों Mami फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत आई हुई है। हालांकि ये फिल्म फेस्टिवल खत्म हो चुका है, लेकिन पीसी अभी भी इंडिया में ही है। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या इस बार पीसी पति के बिना ही करवा चौथ मनाएंगी। बताते चलें कि एक्ट्रेस बीते 5 सालों से अपनी पति के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही है, लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपने पति से दूर इस त्योहार को मनाएंगी।

विज्ञापन

अभी वापस नहीं जा रही एक्ट्रेस- प्रियंका चोपड़ा

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ना आज और ना कल बल्कि नंवबर के पहले हफ्ते अमेरिका जाने वाली है। ऐसे में एक्ट्रेस इंडिया में रहकर ही अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। पीसी के क्लोज सोर्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अभी वापस नहीं जा रही है। अभी उनको अपने काम पूरे करने हैं, जिनकी जिम्मेदारी उनके कंधो पर है। पीसी की कुछ मीटिंग्स पाइप लाइन में हैं, जिनकी वजह से वो अभी इंडिया में ही रहेंगी। हालांकि एक्ट्रेस बहुत जल्द अपने सभी कामों को खत्म करके वापस लौटेंगी क्योंकि उनके ऊपर बेटी मालती की भी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

दिसंबर में कपल की शादी को हो जाएंगे 5 साल

बता दें कि इस साल दिसंबर में प्रियंका और निक की शादी को 5 साल हो जाएंगे। फैंस को कपल की जोड़ी बेहद पसंद है और बेसब्री से उनके फोटोज और वीडियो का इंतजार करते हैं। इस बार भी फैंस को पीसी के करवा चौथ की फोटोज का इंतजार रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ