Siddharth Chopra, Neelam Upadhyaya Wedding: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर कपल की शादी के तमाम वीडियोज सामने आए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। इस शादी में क्या-क्या खास था और क्यों शादी के वीडियो वायरल हो रहे हैं? आइए जानते हैं…
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की वरमाला
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की वरमाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाहिर-सी बात है कि कपल का इतना स्पेशल मूवमेंट है और दोनों ने बेहद शानदार ढंग से अपनी शादी की रस्मों को निभाया है, तो उन्हें यूजर्स का प्यार तो मिलना ही है। सिद्धार्थ और नीलम की वरमाला के वीडियो पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया है।
नीता अंबानी और निक जोनस
सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और नीलम की शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नीता अंबानी और निक जोनस एक-दूसरे के आस-पास खड़े नजर आ रहे हैं और शादी को एंजॉय कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि दोनों ताली भी बजा रहे हैं। अब बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नेशनल जीजू एक साथ नजर आएंगे और उन्हें लोगों का प्यार ना मिले, ऐसा कैसे हो सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को भी लोग खूब प्यार दे रहे हैं।
प्रियंका और नीलम की बॉन्डिंग
पहले दिन से ही देखा जा रहा है कि पीसी अपनी भाभी पर खूब प्यार लुटा रही हैं। सोशल मीडिया पर नीलम की एंट्री का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपनी भाभी का दुपट्टा संभालने में मदद कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि जब नीलम स्टेज पर चढ़ रही हैं, तब भी प्रियंका भाभी का लहंगा संभाल रही हैं। सोशल मीडिया पर ननद-भाभी की इस वीडियो को भी खूब प्यार मिल रहा है।
बारात का वीडियो
इंटरनेट पर सिद्धार्थ चोपड़ा की बारात का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका के अलावा बाकी सभी मेहमान भी सिद्धार्थ की बारात में जमकर डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी चर्चा में बना हुआ है और लोग इस पर भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
परिणीति की एंट्री
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं और कहा जा रहा था कि वो सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और परी अपने कजिन की शादी में पति राघव संग पहुंची। परी ने आते ही पूरी लाइमलाइट चुरा ली और सोशल मीडिया पर उन्हें भी खूब प्यार मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- FIFA के प्रेजिडेंट Gianni Infantino ने इस एक्ट्रेस को किया बर्थडे विश, इंटरनेट पर वायरल हुआ पोस्ट
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines