Priyanka Chopra Deepfake Video Viral: डीपफेक वीडियो (Deepfake Video) की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े जाने-माने चेहरे इसका शिकार हो रहे हैं। सबसे पहले इसका शिकार साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) हुई। उसके बाद बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक काजोल (Kajol) हुईं और उनके बात कपूर खानदान की बहू और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हुई, जिसके बाद अब ग्लोबल आइकन और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी इसका शिकार हो चुकी हैं।
हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Deepfake Video) का डीपफेक वीडियो है। इस मॉर्फ्ड वीडियो में प्रियंका के चेहरे या किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ को नहीं की गई है, लेकिन उनकी आवाज और शब्दों को बदल दिया गया है। वीडियो में प्रियंका की आवाज और उनकी कही गयी बातों को एक फेक ब्रांड प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया गया है।
Deepfake का शिकार हुईं Priyanka Chopra
इतना ही नहीं, इस फेक वीडियो में प्रियंका अपनी सालाना इनकम तक बताते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस कहती है, ‘मेरा नाम प्रियंका चोपड़ा है। मैं एक एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हूं’। इसके साथ ही एक्ट्रेस आगे बताती हैं, ‘साल 2023 में मैंने 1000 लाख रुपए कमाए हैं। फिल्मों और गानों के अलावा मैं कई प्रोजेक्ट्स में भी इन्वेस्ट कर रही हूं’। वहीं, इस वीडियो को ध्यान देखने और सुनने पर यह साफ समझ आता है कि ये एक फेक वीडियो है।
यह भी पढ़ें: बच्चन परिवार में अनबन की खबरों पर लगा ब्रेक, The Archies के प्रीमियर में बेटे-बहू संग आए Big B
Priyanka Chopra’s Viral Deepfake Video Photo (Image Credit – Social Media)
Alia Bhatt का डीपफेक वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि, रश्मिका मंदाना से शुरू हुआ यह सिलसिला आलिया भट्ट तक पहुंच चुका था। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की AI के डीपफेक की मदद से आलिया के फेस का इस्तेमाल कर अश्लील डांस मूव्स कर रही थी, जिसको लेकर एक्ट्रेस और यूजर्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया था। वहीं, आलिया से पहले काजोल की भी कपड़े बदलते हुए एक फेक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines