India’s Highest Paid Villain: किसी भी फिल्म के लिए हीरो सबसे ज्यादा जरूरी होता था, लेकिन अब जितना जरूरी हीरो होता है उतना ही जरूरी फिल्म का विलने भी। इसलिए मेकर्स अब फिल्म में हीरो के अलावा विलेन को कास्ट करने पर भी ज्यादा ध्यान देते हैं, जिसके चलते इंडस्ट्री में विलेन की पकड़ भी मजबूत हो गई है। इस बीच अगर इंडिया के हाईएस्ट पेड विलेन पर गौर की जाए, तो इस लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ चुका है, जिसने कई सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है और ऐसा करने वाला कोई मेल एक्टर नहीं बल्कि फीमेल एक्ट्रेस है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी एक्ट्रेस हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
प्रियंका चोपड़ा बनी सबसे महंगी विलेन!
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा हैं। जी हां, टीवी9 की एक रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अब इंडिया की सबसे महंगी विलेन हैं और इसके लिए उन्होंने कई मेल एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की अपकमिंग फिल्म SSMB29 को लेकर चर्चा में हैं।
30 करोड़ की मोटी रकम
इसको लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म में पीसी विलेन के रोल में नजर आने वाली हैं। इस रोल के लिए प्रियंका को 30 करोड़ की मोटी रकम देने का फैसला किया गया है। इसी के साथ प्रियंका इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी विलेन बन चुकी हैं। हालांकि, News24 किसी भी तरह से इन खबरों की पुष्टि नहीं करता है और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है। ऐसा बस रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है।
1000 करोड़ रुपये बजट
इस फिल्म में पीसी, महेश बाबू से भिड़ती नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं बल्कि टीवी9 की रिपोर्ट के अनुसार ये भी सामने आया है कि ये फिल्म इंडियन सिनेमा की महंगी फिल्म है। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। गौरतलब है कि इसके पहले हिंदी सिनेमा के कई हीरो भी विलेन बन चुके हैं, लेकिन उन्होंने भी इतनी बड़ी रकम नहीं चार्ज की।
बॉलीवुड के महंगे विलेन
इसके पहले इमरान हाशमी ‘टाइगर फ्रेंचाइजी’ से विलेन के रोल में दिखे, जिसके लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये चार्ज किए। ‘एनिमल’ में बॉबी देओल विलेन बने थे, जिसके लिए उन्होंने 4-5 करोड़ रुपये लिए थे। ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान विलेन के रोल में थे और इसके लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये फीस ली थी। संजय दत्त ने ‘केजीएफ 2’ और तमिल फिल्म ‘लियो’ में विलेन का रोल निभाया था और इसके लिए 8 से 9 करोड़ रुपये लिए थे। ये सभी आंकड़े टीवी9 की रिपोर्ट के हैं, News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra के भाई की शादी में आए खास मेहमान, RagNeeti ने आते ही लूटी लाइमलाइट
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines