Priyanka Chopra Condole Mannara Chopra Father: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा के निधन पर दुख जताया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। दूसरी ओर प्रियंका के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने भी फूफाजी के निधन पर अपना दुख जाहिर किया है। बता दें कि मन्नारा चोपड़ा ने सोमवार देर शाम को दुखद खबर शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पिता का बीमारी के चलते निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली। इससे उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पोस्ट
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए फूफा जी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘आप हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। आराम से रहें रमन अंकल (फूफाजी)।’ प्रियंका के अलावा उनके छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने भी अपना दुख जाहिर करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने मन्नारा चोपड़ा की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट किया है। इसके साथ में कैप्शन दिया, ‘आपकी बहुत याद आएगी रमन अंकल।’ इसके साथ में उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी ड्रॉप किया है।
मीरा चोपड़ा ने जताई थी हैरानी
इससे पहले मन्नारा चोपड़ा की कजिन बहन मीरा चोपड़ा ने हैरानी जताई थी। बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें विक्की जैन से पता चला कि मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। मीरा ने कहा, ‘मैं जब अंदर थी, तब मुझे विक्की ने बताया। मुझे पता था कि अंकल अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन सब इतना सीरियस होगा ये नहीं पता था। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। मैं पता लगाने जा रही हूं।’
एयरपोर्ट पर परेशान दिखीं मन्नारा
इस बीच मन्नारा चोपड़ा का मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें बदहवास हालत में अपनी बड़ी बहन मिताली चोपड़ा के साथ देखा जा सकता है। उनकी आंखों में आंसू साफतौर पर देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि मन्नारा के पिता रमन राय हांडा कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
53 mins ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
2 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
4 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
5 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
6 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
7 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
7 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
8 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines