हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Nick Jonas से पहले शादीशुदा मर्दों पर आया Priyanka Chopra का दिल, किस-किस के प्यार में हुई थी पागल?

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आज पीसी का जन्मदिन है और सभी उनको इसकी बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की अफेयर लिस्ट। IMAGE CREDIT- INSTAGRAM

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पीसी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आज 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे है। इस खास मौके पर सभी एक्ट्रेस को उनके बर्थडे पर विशेज भेज रहे हैं। इस बीच आइए जान लेते हैं कि प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ कैसी रही है? और वो किस-किस के साथ रिलेशन में रही हैं?

किस-किस के प्यार में पड़ी प्रियंका चोपड़ा?

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उनकी लव-लाइफ के किस्से किसी से छुपे नहीं हैं। भले ही आज के समय में प्रियंका ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब गॉसिप टाउन में एक्ट्रेस की लव-लाइफ के किस्से जोरों से होते थे। प्रियंका के अफेयर की बात करें तो शाहरुख खान, शाहिद कपूर, हरमन बावेजा, अक्षय कुमार और असीम मर्चेंट संग उनके अफेयर की अफवाह रही है।

शाहरुख खान

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा आज के समय में बेहद पॉपुलर स्टार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जाता है कि एक समय पर दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। जब शाहरुख की बेगम गौरा खान को इस बात का पता लगा, तो खूब बवाल मचा। इसके बाद शाहरुख खान ने पीसी से दूरी बना ली थी।

विज्ञापन

हरमन बावेजा

प्रियंका के अफेयर की लिस्ट में हरमन बावेजा का भी नाम है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। दोनों ने ना सिर्फ काम किया बल्कि दोनों का प्यार भी परवान चढ़ा। प्रियंका ने इस रिश्ते को बेहद शिद्दत से निभाया, लेकिन हरमन ने उन्हें चीट किया और इसलिए ये रिश्ता भी टूट गया।

शाहिद कपूर

पीसी के अफेयर की लिस्ट में शाहिद कपूर का नाम भी आता है। दोनों ने साथ में ना सिर्फ फिल्म में काम किया बल्कि इनके लव अफेयर के चर्चे भी जोरों पर रहे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को खूब छुपाने की कोशिश की। दोनों साथ में भी कई बार नजर आए, लेकिन फिर अचानक से अलग हो गए।

विज्ञापन

असीम मर्चेंट

प्रियंका चोपड़ा के करियर की शुरुआत थी और इसी दौरान उनके प्यार की भी शुरुआत हुई। दोनों मॉडलिंग करते थे और दोनों में प्यार हुआ, लेकिन जैसे ही पीसी ने बॉलीवुड का रास्ता चुना, तो इन दोनों की राहें अलग हो गईं।

अक्षय कुमार

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में एंट्री की और अक्षय कुमार के साथ वो पर्दे पर नजर आई। दोनों की जोड़ी को खूब प्यार मिलता था और इनके काम को भी खूब पसंद किया जाता था। दोनों साथ में काम करते-करते एक-दूसरे के करीब आ गए। हालांकि, अक्षय शादीशुदा थे और दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया।

विज्ञापन

निक जोनस से की है शादी

वहीं, अब अगर प्रियंका की बात करें तो पीसी ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की है। दोनों की जोड़ी को खूब प्यार मिलता है। कपल हमेशा एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आता है। दोनों की मालती मैरी चोपड़ा जोनस नाम की एक बेटी भी है, जो बेहद क्यूट है।

यह भी पढ़ें- एक ऐसी लव स्टोरी, जो बिना प्रमोशन के दिलों पर छाई, फिल्म Saiyaara देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola