---विज्ञापन---

‘आगे बढ़ना ही होगा…’, Ankit Gupta संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच ये क्या बोलीं Priyanka Chahar Choudhary?

अंकित गुप्ता संग ब्रेकअप की खबरों के बीच प्रियंका चाहर चौधरी का रिश्तों को लेकर एक बयान सामने आया है। एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा कि उन्होंने सबका अटेंशन लूट लिया।

---खबर नीचे जारी है---

‘बिग बॉस’ फेम रूमर्ड कपल प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता इन दिनों अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी समय से इनके अलग होने की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों दूरी बना चुके हैं। एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो करने के बाद इन्होंने इन अफवाहों को और भी हवा दे दी है। हालंकि, अभी तक प्रियंका और अंकित ने ऑफिशियली अपना ब्रेकअप अनाउंस नहीं किया है।

प्रियंका चाहर चौधरी ने रिलेशनशिप को लेकर दिया हिंट?

वहीं, अब प्रियंका चाहर चौधरी का एक बयान सामने आया है, जिसे अब फैंस उनके ब्रेकअप से जोड़ सकते हैं। अंकित से ब्रेकअप के बाद अब प्रियंका चाहर चौधरी ने रिलेशनशिप में इवोल्व होने को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा है, जिसके बाद फैंस के भी कान खड़े हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं ‘उडारियां’ एक्ट्रेस ने आखिर क्या कहा है?

---खबर नीचे जारी है---

रिश्तों को लेकर क्या बोलीं प्रियंका चाहर चौधरी?

IANS से बात करते हुए प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा है कि उन्हें लगता है इवोल्व (विकसित) होना हमेशा अच्छा होता है। बदलाव हमेशा अच्छे होते हैं। विकास के लिए आगे बढ़ना ही होगा। तो, वाकई विकसित होना एक अच्छी बात है, चाहे वो रिश्ते में हो या फैशन में। अब प्रियंका की बातें सुनकर तो ऐसा लग रहा है, जैसे वो ब्रेकअप के बाद मूव ऑन कर रही हैं। एक्ट्रेस ने शायद इस सच को अब एक्सेप्ट कर लिया है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Hina Khan से पहले Oops मूमेंट को इन 5 एक्ट्रेसेस ने कॉन्फिडेंस से दी मात, बिग बॉस विनर का नाम भी शामिल

अंकित गुप्ता ने बनाई हुई है चुप्पी

वहीं, अंकित ने अभी तक इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा है। वो तो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और बाकी शोज के ऑफर भी रिजेक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में तो ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि प्रियंका के साथ वो जिस शो में नजर आने वाले थे, ब्रेकअप के कारण उन्होंने उस शो से भी बैक आउट कर लिया है। फैंस के दिल ये खबर सुनकर टूट गए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 14, 2025 06:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola