priyanka chahar choudhary

प्रियंका चाहर चौधरी बनीं महंगी 'नागिन'! एकता कपूर से एक एपिसोड के वसूल रहीं लाखों रुपये

Priyanka Chahar Choudhary Naagin 7 Fees: प्रियंका चाहर चौधरी ‘नागिन 7’ के लिए एकता कपूर से मोटी रकम वसूल रही हैं. वहीं हाल ही में एकता ने ‘नागिन 7’ की घोषणा ‘बिग बॉस 19’ के सेट पर की है.

Priyanka Chahar Choudhary Naagin 7 Fees: प्रियंका चाहर चौधरी टीवी की अगली ‘नागिन’ का रोल अदा कर रही हैं. एकता कपूर ने ‘बिग बॉस 19’ में ‘नागिन 7’ की घोषणा करते हुए प्रियंका चाहर चौधरी का फेस रिवील किया. अब प्रियंका की ‘नागिन’ की फीस भी सामने आ गई है. प्रियंका एक एपिसोड के 1.5 लाख रुपये फीस ले रही हैं. ‘बिग बॉस 16’ में भी प्रियंका सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल थीं. वहीं अब ‘नागिन’ फ्रैंचाइजी में आकर भी प्रियंका मोटी फीस वसूल रही हैं.

विज्ञापन

प्रियंका से पहले तेजस्वी प्रकाश भी नागिन बन चुकी हैं. तेजस्वी ने एक एपिसोड के 2 लाख रुपये लिए थे. वहीं तेजस्वी के बाद अब प्रियंका चाहर चौधरी की फीस चर्चाओं में हैं. प्रियंका ने अपनी फीस से अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, मौनी रॉय, सुरभि ज्योति और अदा खान से ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं. बता दें प्रियंका चाहर चौधरी इससे पहले कलर्स के ही ‘उड़ारियां’ सीरियल में नजर आई थीं. इस सीरियल से प्रियंका काफी फेमस हुई थीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ