Ekta Kapoor Naagin 7 Actress: टीवी की क्वीन एकता कपूर का शो ‘नागिन’ दर्शकों का फेवरेट बन चुका है। अब तक 6 सीजन आ चुके हैं और अब दर्शकों को ‘नागिन 7’ का इंतजार है। पिछले दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें एकता अपनी टीम के साथ बैठकर नागिन के 7वें सीजन को लेकर चर्चा करती दिखी थीं। वीडियो आने के बाद से कयास लगाया जाने लगा कि जल्द ही ये शो टीवी पर लौट सकता है।
फैंस बेताब है कि इस बार किस एक्ट्रेस को नागिन बन जहर उगलते हुए देखा जाएगा। सबसे ज्यादा चर्चा प्रियंका चाहर चौधरी के नाम की हो रही है। इस बीच एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस को हिंट मिल गया है कि प्रियंका चाहर चौधरी ‘नागिन 7’ के लिए एकता कपूर की नई एक्ट्रेस हो सकती हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
‘बिग बॉस 16’ की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका मिरर के सामने सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि फैंस की नजरें एक्ट्रेस के फोन कवर पर जा टिकीं।दरअसल, प्रियंका के मोबाइल के कवर पर एक सांप बना हुआ है जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद एक्ट्रेस एकता कपूर के ‘नागिन 7’ का हिस्सा बनने का हिंट दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: TV पर कमबैक करने जा रहे ये 5 एक्टर्स, TRP से ‘अनुपमा’ को देंगे करारा झटका!
फैंस को मिला बड़ा हिंट
प्रियंका चाहर चौधरी की वायरल तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स एक्ट्रेस की तस्वीर को शेयर करते हुए पूछ रहे हैं कि क्या प्रियंका नई नागिन होने वाली हैं? एक यूजर ने लिखा, ‘क्या ये इशारा है?!!!’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नागिन 7 का हिंट।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘एकता कपूर ने नागिन 7 की घोषणा की। प्रियंका चाहर चौधरी ने एक हिंट दिया, मुझे लगता है कि वह नई नागिन होने वाली हैं।’
अंकिता चाहर चौधरी का वर्कफ्रंट
प्रियंका चाहर चौधरी की बात करें ताे एक्ट्रेस ‘उडारियां’ में नजर आई थीं। इस शो ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया था। इसके बाद उन्हें ‘बिग बॉस 16’ में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। इस शो में प्रियंका टॉप 3 तक पहुंची थीं। बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद से ही प्रियंका के अफेयर के चर्चों ने जोर पकड़ लिया था। अंकित गुप्ता के साथ उनका नाम काफी जुड़ा था।
बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता काफी क्लोज फ्रेंड हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। ये बात अलग है कि प्रियंका और अंकित ने कभी एक-दूसरे के लिए ओपनली प्यार एक्सेप्ट नहीं किया है। प्रियंका को आखिरी बार वेब सीरीज ‘दस जून की रात’ में देखा गया था। इस शो में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर नजर आए थे। शो का प्रीमियर जियो सिनेमा पर किया गया था।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
6 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
9 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
10 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
14 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines