Priyanka Chahar Choudhary: टीवी एक्टर अंकित गुप्ता के साथ इन दिनों ब्रेकअप की खबरों को लेकर प्रियंका चाहर चौधरी सुर्खियों में हैं। प्रियंका और अंकित ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इन दिनों प्रियांकित फैंस काफी दुखी हैं, किसी को भी इस बात की दूर-दूर तक भी उम्मीद नहीं थी कि कभी ऐसा भी हो सकता है। इसी बीच होली पार्टी में अकेले पहुंचीं प्रियंका सीरियल उडारियां की को-एक्ट्रेस ईशा मालवीय के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आईं। प्रियंका चाहर चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
ईशा-प्रिंयका का वीडियो हुआ वायरल
ब्रेकअप की खबरों के बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ईशा मालवीय की स्टोरी को रिपोस्ट किया है जिसमें वो डांस कर रही हैं। ये वीडियो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की होली पार्टी का है, जिसमें कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए थे। हैरान कर देने वाली बात ये रही कि ये पहली होली थी जहां प्रियंका बिना अंकित के ही नजर आईं। प्रियंका और अंकित पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, हालांकि दोनों ने ऐसा कभी भी पब्लिक तौर पर एक्सेप्ट नहीं किया था।
उडारियां से फेमस हुए थे प्रियंका और अंकित
प्रियंका और अंकित की जोड़ी टीवी शो ‘उडारियां’ से मशहूर हुई थी। इसके बाद दोनों बिग बॉस सीजन 16 में भी नजर आए। शो के बाद उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ीं, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया और किसी भी रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया।
ब्रेकअप या पीआर स्टंट?
कई रिपोर्ट्स में अब ये भी दावा किया जा रहा है कि प्रियंका और अंकित का ये ब्रेकअप दरअसल एक पीआर स्टंट है जिससे की उनके आने वाला शो प्रमोट किया सके। गौरतलब है कुछ समय पहले दोनों का एक साथ एक शो करने का अनाउंसमेंट हुआ था, हालांकि उसके बाद से ही यूट्यूब पर आने वाले उस शो को लेकर कोई अपडेट नहीं आया।
यह भी पढ़ें: पीआर स्टंट या सच में हुआ ब्रेकअप? अंकित-प्रियंका के अलग होने पर ये कैसी चर्चा?
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
3 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
4 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
5 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
6 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
7 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
8 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines