अंकित से ब्रेकअप की खबरों के बीच 'उडारियां' एक्ट्रेस के साथ खूब नाचीं प्रियंका चाहर, दोनों का वीडियो वायरल

Priyanka Chahar Choudhary: टीवी एक्टर अंकित गुप्ता के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर प्रियंका चाहर चौधरी अपने सीरियल उडारियां की को-एक्ट्रेस ईशा मालवीय के साथ होली पार्टी में जमकर डांस करते हुए नजर आईं।

Priyanka Chahar Choudhary

Priyanka Chahar Choudhary

विज्ञापन

Priyanka Chahar Choudhary: टीवी एक्टर अंकित गुप्ता के साथ इन दिनों ब्रेकअप की खबरों को लेकर प्रियंका चाहर चौधरी सुर्खियों में हैं। प्रियंका और अंकित ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इन दिनों प्रियांकित फैंस काफी दुखी हैं, किसी को भी इस बात की दूर-दूर तक भी उम्मीद नहीं थी कि कभी ऐसा भी हो सकता है। इसी बीच होली पार्टी में अकेले पहुंचीं प्रियंका सीरियल उडारियां की को-एक्ट्रेस ईशा मालवीय के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आईं। प्रियंका चाहर चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

ईशा-प्रिंयका का वीडियो हुआ वायरल 

ब्रेकअप की खबरों के बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ईशा मालवीय की स्टोरी को रिपोस्ट किया है जिसमें वो डांस कर रही हैं। ये वीडियो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की होली पार्टी का है, जिसमें कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए थे। हैरान कर देने वाली बात ये रही कि ये पहली होली थी जहां प्रियंका बिना अंकित के ही नजर आईं। प्रियंका और अंकित पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, हालांकि दोनों ने ऐसा कभी भी पब्लिक तौर पर एक्सेप्ट नहीं किया था।

विज्ञापन

उडारियां से फेमस हुए थे प्रियंका और अंकित

प्रियंका और अंकित की जोड़ी टीवी शो ‘उडारियां’ से मशहूर हुई थी। इसके बाद दोनों बिग बॉस सीजन 16 में भी नजर आए। शो के बाद उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ीं, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया और किसी भी रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया।

ब्रेकअप या पीआर स्टंट?

कई रिपोर्ट्स में अब ये भी दावा किया जा रहा है कि प्रियंका और अंकित का ये ब्रेकअप दरअसल एक पीआर स्टंट है जिससे की उनके आने वाला शो प्रमोट किया सके। गौरतलब है कुछ समय पहले दोनों का एक साथ एक शो करने का अनाउंसमेंट हुआ था, हालांकि उसके बाद से ही यूट्यूब पर आने वाले उस शो को लेकर कोई अपडेट नहीं आया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ